पाकिस्तान ने संक्रमण मामले में चीन को पछाड़ा, अब तक 1899 की मौत
Updated on
06-06-2020 08:39 PM
इस्लामाबाद। पाकिस्तान कोरोना वायरस के मामले में चीन को पीछे छोड़कर एशिया में दूसरे स्थान पर आ गया है। गौरतलब है कि शुक्रवार शाम को पाकिस्तान में कोरोना वायरस के कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 91365 तक पहुंच गई है, जबकि अब तक 1899 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तानी स्वास्थ मंत्रालय के अनुसार अब तक कोरोना से 31 हजार के आसपास लोग ठीक हो चुके हैं। पाकिस्तान में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले सिंध प्रांत से सामने आए हैं। यहां संक्रमितों की कुल तादाद 34889 पहुंच गई है। जबकि दूसरे स्थान पर पंजाब प्रांत है। यहां कोरोना के मरीजों की संख्या 33144 हो गई है। इसके अलावा प्रधानमंत्री इमरान खान के खैबर पख्तूनख्वा में 12459 मामले सामने आए हैं। वहीं बलोचिस्तान में 5776 केस मिले हैं। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि वे देश में दूसरा लॉकडाउन लागू करने का जोखिम नहीं उठा सकते हैं। इमरान खान ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए सरकार के मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का पालन करें। उन्होंने कहा कि हम लॉकडाउन में वापस नहीं जा सकते, यह देश इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…