पाकिस्तान ने राजौरी में तोड़ा सीजफायर, सेना का जवान शहीद
Updated on
11-06-2020 07:58 PM
जम्मू। सरहद पर तनाव के बीच पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है। लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर राजौरी जिले के मंजाकोटे और तारकुंडी सेक्टर में मोर्टार और छोटे हथियारों से फायरिंग की गई है। इस फायरिंग में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया है। भारतीय सेना की ओर से माकूल जवाब दिया जा रहा है। इससे पहले मंगलवार को पुंछ जिले के मनकोटे सेक्टर में मंगलवार तड़के सीजफायर का उल्लंघन किया गया था। इसका भारतीय सेना ने जबरदस्त जवाब दिया था।
इससे पहले एलओसी के नजदीक बसे उरी में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया था। पाकिस्तानी सेना भारत के इस गांव पर अंधाधुंध गोलाबारी की। उन्हीं अनगिनत बारूदी गोलों में से एक जिंदा शेल मकान के पास गिर गया। सेना की बम डिस्पोसल स्क्वॉड ने मौके पर पहुंचकर इस शेल को खाली जगह पर सुरक्षित तरीके से उड़ा दिया। उरी के अलावा केरन और रामपुर सेक्टर भी पाकिस्तानी फौज लगातार सीजफायर तोड़ रही है। इधर घाटी में भी आतंकी वारदातों ने एक बार फिर से जोर पकड़ लिया है, जिसका सुरक्षाबलों के जवान कड़ा जवाब दे रहे हैं। केवल इस हफ्ते में 14 आतंकी मारे जा चुके हैं।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…