Select Date:

पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 1 विकेट से हराया:वनडे में शादाब का नंबर-8 पर शतक; आखिरी विकेट के लिए हारिस के साथ 89 रन जोड़े

Updated on 26-10-2026 12:18 PM

पाकिस्तान ने वनडे ट्राई सीरीज के मुकाबले में इंग्लैंड को 1 विकेट से हरा दिया। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 46.4 ओवर में 241 रन पर सिमट गई।

जवाब में पाकिस्तान के 154 रन पर 9 विकेट गिर गए थे। टीम को अब भी जीत के लिए 88 रन की जरुरत थी। यहां से शादाब खान ने हारिस रऊफ के साथ नाबाद 89 रन की साझेदारी कर जीत दिला दी।

शादाब ने नंबर-8 पर बल्लेबाजी करते हुए वनडे इंटरनेशनल की सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 96 गेंद पर नाबाद 113 रन बनाए। उनकी पारी में 13 चौके और 5 छक्के शामिल रहे।

इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ट्राई सीरीज के फाइनल में पहुंच गई है। जहां उसकी भिड़ंत इंग्लैंड और श्रीलंका में से एक से होगी।

इंग्लैंड की शुरुआत खराब, डकेट ने शतक लगाया

पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम 46.4 ओवर में 241 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम ने शुरुआती तीन विकेट जल्दी गंवा दिए थे। इसके बाद बेन डकेट ने पारी संभाली और 111 गेंदों पर 105 रन बनाए। उन्होंने 10 चौके और 2 छक्के लगाए।

सैम करन ने 52 गेंदों पर 42 रन बनाए, जबकि गस एटकिंसन ने 28 गेंदों पर नाबाद 36 रन की पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से कप्तान शाहीन अफरीदी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। अराफात मिन्हास और रजाउल्लाह को 2-2 विकेट मिले।

पाकिस्तान ने 31 रन पर गंवाए 3 विकेट

  • 242 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ने भी खराब शुरुआत की। फखर जमान 10, सैम अयूब 6 और बाबर आजम 10 रन बनाकर आउट हो गए। टीम ने 31 रन तक 3 विकेट गंवा दिए थे।
  • इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज साद बेग ने 22 गेंदों पर 32 रन बनाकर पारी को आगे बढ़ाया। सलमान आगा ने 49 गेंदों पर 26 और हसन नवाज ने 33 गेंदों पर 15 रन बनाए।
  • पाकिस्तान ने 103 रन तक 6 विकेट गंवा दिए थे। सलमान आगा के आउट होने तक टीम का स्कोर 122 रन पर 7 विकेट हो चुका था।

शादाब ने आखिरी विकेट की साझेदारी में 81 रन अकेले बनाए

  • मुश्किल स्थिति में शादाब खान ने मोर्चा संभाला। उनके सामने शाहीन अफरीदी 4 और रजाउल्लाह 8 रन बनाकर पवेलियल लौट गए। यहां से पाकिस्तान की जीत मुश्किल नजर आ रही थी।
  • यहां से रऊफ ने शादाब का साथ दिया। 89 रन की साझेदारी में हारिस ने 19 गेंदों पर नाबाद 7 रन बनाए। वहीं 81 रन अकेले शादाब ने बना दिए। एक रन एक्स्ट्रा के जरिए मिला।
  • इंग्लैंड की ओर से जेमी ओवरटन ने 10 ओवर में 43 रन देकर 3 विकेट लिए। गस एटकिंसन और लियाम डॉसन को 2-2 विकेट मिले।
  • पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स ने दूसरे टी-20 में वैभव सूर्यवंशी को नंबर-3 पर उतारने के फैसले पर सवाल उठाए। मैच के बाद पैनल डिस्कशन में मुरली कार्तिक ने पूछा कि वैभव को ओपन क्यों नहीं भेजा गया। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नया इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले…
 27 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने अपने इंटरनेशनल करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए। इरफान भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने…
 27 October 2026
रणजी ट्रॉफी में सोमवार को दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी ने दूसरी पारी में शतक लगाकर अपनी टीम को मुश्किल से निकाला। वे झारखंड के खिलाफ 106 रन पर नाबाद…
 27 October 2026
इंदौर, रणजी ट्रॉफी में बिहार के खिलाफ मध्यप्रदेश की टीम दूसरे दिन मंगलवार को अपनी बढ़त और मजबूत करने उतरेगी।होलकर स्टेडियम में पहले दिन गेंद और बल्ले से दमदार प्रदर्शन करते…
 27 October 2026
रणजी ट्रॉफी के तीसरे राउंड के मुकाबलों में दूसरे दिन मध्य प्रदेश के रजत पाटीदार शतक के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने बिहार के खिलाफ नाबाद अर्धशतक लगाया है। मध्य…
 27 October 2026
जालंधर, पंजाब के हॉकी हब जालंधर में आज से 'हीरो एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026' की ऐतिहासिक शुरुआत होने जा रही है। आजादी के बाद यह पहला मौका है जब…
 27 October 2026
लिंकन में खेले गए पहले अनऑफिशियल टेस्ट में भारत-A जीत से एक विकेट दूर रह गया। चौथे दिन तीसरे सेशन में न्यूजीलैंड-A ने दूसरी पारी में 9 विकेट पर 182…
 27 October 2026
अंडर-19 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में झारखंड और उत्तराखंड के बीच खेले गए मैच में स्कोरिंग को लेकर विवाद हो गया। झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (JCA) का आरोप है कि ऑफिशियल स्कोरर…
 27 October 2026
इंग्लैंड के कप्तान और बायर्न म्यूनिख के स्टार स्ट्राइकर हैरी केन ने 2026 का बैलन डी'ओर अवॉर्ड जीत लिया है। वे 25 साल बाद यह अवॉर्ड हासिल करने वाले पहले…
Advt.