जंग के हालात में भारतीय सेना की सप्लाई ध्वस्त करने का था मंसूबा
नई दिल्ली। पाकिस्तान हाई कमीशन का स्टाफ जो जासूसी करते पकड़ा गया, वह किसी सामान्य मिशन पर नहीं था। उन दो पाकिस्तानी जासूस के मंसूबे कोई बहुत बड़ा सीक्रेट जानने के नहीं थे। मगर जो जानकारी वो चाहते थे, अगर उन्हें मिल जाती तो भारत के लिए बड़ी मुश्किल हो जाती। किसी भी युद्ध की सूरत में भारत बेहद कमजोर पड़ जाता। उन्हें भारतीय सेना के सप्लाई-रूट की जानकारी चाहिए थी। इसके लिए उन्होंने कई रूप बदले। कभी कारोबारी बने, कभी व्यापारी, कभी खुद को सिक्योरिटी कंपनी का हेड बताया, कभी न्यूज रिपोर्टर बन गए। आबिद हुसैन और ताहिर हुसैन की नजर विभिन्न विभागों के छोटे डिफेंस कर्मचारियों पर रहती थी। उनसे इन्फॉर्मेशन के लिए वह अक्सर संपर्क करते थे। हालांकि उनका मिशन अलग था। उन्हें सेना की कोई खुफिया जानकारी नहीं चाहिए थी। वह बैंकहैंड जॉब्स में ज्यादा इंटरेस्टेड थे। उनका असली मकसद था रेलवे के जरिए हथियारों और गोला-बारूद की सप्लाई का रूट जानना। यह जानकारी बाद में एक बड़ी साजिश में इस्तेमाल होने वाली थी।
पिछले साल नौ कर्मचारियों पर डाल रहे थे डोरे
जासूसों का भांडा फूटने पर उन्हें 24 घंटे में भारत छोडऩा पड़ा। पिछले एक साल में उन्होंने लोअर रैंक के कम से कम नौ डिफेंस कर्मचारियों से जानकारियां हासिल करने की कोशिश की थी। फरवरी में उन्होंने एक जवान से दोस्ती गांठ ली। इसी जवान से मिलने रविवार को दोनों करोलबाग आए थे।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…