पाक विमान हादसे में आया नया मोड़, पायलट ने एटीसी के निर्देशों को किया था अनसुना
Updated on
05-06-2020 09:17 PM
कराची। पाकिस्तान के विमानन प्राधिकरण ने कहा है कि यहां पिछले हफ्ते दुर्घटनाग्रस्त हुए पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन (पीआईए) के विमान ने हवाई यातायात नियंत्रक (एटीसी) के निर्देशों का पालन नहीं किया था। मीडिया में बृहस्पतिवार को आई एक खबर में यह कहा गया है। उल्लेखनीय है कि यह विमान 22 मई को यहां हवाईअड्डे के पास घने बसे रिहाइशी इलाके में गिर गया था। इस दुर्घटना में तीन बच्चों सहित कुल 97 लोग मारे गये थे, जबकि दो यात्री बच गये थे। विमान में 99 यात्री सवार थे। लाहौर से उड़ान भरने के बाद पीके-8303 (उड़ान) कराची के जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरने से कुछ ही मिनट पहले मलीर में मॉडल कॉलोनी के पास जिन्ना गार्डन में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।
डॉन अखबार की खबर के मुताबिक, नागर विमानन प्राधिकरण ने दो जून के एक पत्र में राष्ट्रीय एयरलाइन से कहा है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान के पायलट ने एटीसी के निर्देशों का पालन नहीं किया। एटीसी के अधिकारी इफ्तिखार अहमद ने पीआईए सुरक्षा एवं गुणवत्ता आश्वासन विभाग को लिखे पत्र में पीके-8303 द्वारा एटीसी के निर्देशों का पालन नहीं किये जाने का जिक्र किया है। साथ ही, यह सुनिश्चित करने को भी कहा है कि उड़ान सुरक्षा के हित में इस तरह की स्थिति की पुनरावृत्ति नहीं हो। पत्र में यह दावा किया गया है कि पायलट को उड़ान की गति और ऊंचाई के बारे में दो बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन निर्देशों का पालन नहीं किया गया। वहीं, पाकिस्तान एयरलाइंस पायलट एसोसिएशन ने कहा कि दुर्घटना के बारे में सीमित ब्यौरा जारी करना मामले की चल रही जांच को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है। इस बीच, फ्रांसीसी हवाई सुरक्षा संगठन ने घोषणा की कि एयरबस ए -320 का ब्लैक बॉक्स सफलतापूर्वक डॉउनलोड किया गया है, उसका विश्लेषण किया जा रहा है। डेटा का विश्लेषण कार्य प्रगति पर है और यह इस हफ्ते जारी रहेगा।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…