पाक मौलाना का अजीब बयान- कोरोना को यहूदियों ने पैदा किया, उपचार के लिए अस्पताल न जाएं
Updated on
05-06-2020 09:17 PM
इस्लामाबाद । कोरोनाकाल में अनंत अजीबोगरीब कहानियां सुनने में आ रही हैं अब ताजा मामला पाकिस्तानी मौलाना कौकब नूरानी का है जिन्होंने दावा इन दिनों सोशल मीडिया में छाया हुआ है। उन्होंने एक जलसे के दौरान कहा कि कोरोना वायरस को यहूदियों ने पैदा किया है और अब वे इसका वैक्सीन बना रहे हैं। मौलाना यहीं नहीं रुके। उन्होंने अपने समर्थकों से अपील करते हुए कहा कि वे कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में इलाज के लिए न जाएं। पाकिस्तानी मौलाना कौकब नूरानी ने कहा कि अस्पतालों में डॉक्टरों को मरीजों को मारने के लिए पैसे दिए जा रहे हैं। इसलिए कोरोना वायरस का मर्ज अगर आपको लग जाए तो भी अस्पतालों में इलाज के लिए न जाएं। अगर आप अस्पताल गए तो वापस नहीं आएंगे। आपको वेंटीलेटर पर चढ़ाकर मार देंगे, घरवालों को मिलने भी नहीं देते क्योंकि वो जिसे मार रहे हैं वो दुनिया के आगे आ जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना यहूदियों की साजिश इसलिए है क्योंकि वे इसकी वैक्सीन बनाकर उसमें एक चिप डाल रहे हैं। जब वह वैक्सीन मुसलमानों या किसी भी इंसान को लगाई जाएगी तब उसे भी इंसानी जिस्म में दाखिल कर दी जाएगी। इस चिप से आपका मिजाज कंट्रोल किया जाएगा। आप क्या सोचते हैं, क्या करते हैं सब यहूदियों को पहले ही पता होगा। इतना ही नहीं, मौलाना ने यह भी कहा कि यहूदी बिटक्वाइन की तरह एक करेंसी को पूरी दुनिया में स्थापित करना चाहते हैं। इस तरह वे करेंसी का निजाम भी अपने हाथों में ले लेंगे। इससे वे जब चाहें, जिसे चाहें कंट्रोल कर सकते हैं। बड़ी बात यह है कि इस वीडियो में उनके चाहने वाले झूम रहे हैं।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…