डर्बी । पाकिस्तान क्रिकेट टीम को करारा झटका लगा है। युवा बल्लेबाज खुशदिल शाह बायें हाथ के अंगूठे में चोट लगने के कारण अगले तीन सप्ताह तक खेल से दूर रहेंगे। पीसीबी के अनुसार बायें हाथ के बल्लेबाज शाह को यहां ट्रेनिंग सत्र के दौरान अंगूठे में चोट लगी। पीसीबी ने कहा, ‘‘बायें हाथ के बल्लेबाज खुशदिल को ट्रेनिंग सत्र के दौरान बायें हाथ के अंगूठे में फ्रेक्चर हो गया है।’’
पीसीबी ने हालांकि कहा कि हड्डी रोग विशेषज्ञ, टीम डॉक्टर और टीम फिजियो को उम्मीद है कि वह अगले हफ्ते के अंत से अभ्यास शुरु करेंगे । पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने शुरू होने वाली टेस्ट श्रृंखला की तैयारी के लिए अभी अपने खिलाड़ियों के बीच से ही दो टीम बनाकर चार दिवसीय मैच खेल रही है। पाकिस्तान इंग्लैंड दौरे पर तीन टेस्ट और इतने ही टी20 मैचों की श्रृंखला खेलेगा। पहला टेस्ट ओल्ड ट्रैफर्ड में पांच अगस्त से खेला जाएगा। बोर्ड ने कहा, ‘‘खुशदिल अभी टीम के सदस्यों के बीच आपस में चल रहे चार दिवसीय मैच में शामिल नहीं हैं और वह दूसरे चार दिवसीय अभ्यास मैच में भी नहीं रहेंगे।’’
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…