पाक ने यूनिस और मुश्ताक को बल्लेबाजी और गेंदबाजी कोच बनाया
Updated on
11-06-2020 08:01 PM
कराची। पाकिस्तान ने पूर्व कप्तान यूनिस खान को आगामी इंग्लैंड दौरे के लिये टीम का बल्लेबाजी कोच और मुश्ताक अहमद को स्पिन गेंदबाजी कोच बनाया है। पाकिस्तान की ओर से 118 टेस्ट मैचों में 10,099 रन बनाने वाले यूनिस अपने जमाने में एक सफल बल्लेबाज रहे हैं। पाकिस्तान को अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ 30 जुलाई से तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलनी है। दोनों टीमें 29 अगस्त से तीन टी20 मैचों की श्रृंखला भी खेलेंगी। इस मामले में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के मुख्य कार्यकारी वसीम खान ने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि यूनिस जैसा दिग्गज बल्लेबाज राष्ट्रीय टीम के बल्लेबाजी कोच के रूप में पीसीबी से जुड़ रहा है।’’ वहीं पूर्व लेग स्पिनर मुश्ताक अहमद का रिकार्ड भी शानदार रहा है। मुश्ताक ने 52 टेस्ट मैचों में 185 विकेट लिये। वह इससे पहले इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के भी स्पिन गेंदबाजी कोच रहे हैं।
वसीम ने कहा, ‘‘मुश्ताक इंग्लैंड के हालातों को देखते हुए लाभप्रद रहेंगे क्योंकि वह वहां के हालात अच्छी तरह से समझते हैं। उन्होंने काउंटी क्रिकेट खेलकर और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ काम करते हुए काफी समय वहां बिताया है। स्पिनरों की मदद करने और मेंटर की भूमिका निभाने के साथ मुश्ताक मैच के लिये रणनीति बनाने में भी मुख्य कोच मिसबाह उल हक की सहायता कर सकते हैं।’’ वहीं यूनिस ने कहा कि वह फिर से पाकिस्तान क्रिकेट की सेवा करने का मौका मिलने पर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। दूसरी ओर मिसबाह ने भी यूनिस और मुश्ताक को कोचिंग पैनल में शामिल करने के फैसले का स्वागत किया है।
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…