Select Date:

विश्व में 7.18 लाख से ज्यादा की संक्रमण से मौत

Updated on 08-08-2020 06:54 PM
वॉशिंगटन । दुनिया में शुक्रवार तक कोरोना वायरस संक्रमण से 1.92 करोड़ लोग प्रभावित हो चुके हैं जबकि 7.18 लाख लोग जान गंवा चुके हैं। इस बीच, यूनिवर्सिटी ऑफ वाशिंगटन के विशेषज्ञों ने दावा किया है कि इस साल दिसंबर तक अमेरिका में तीन लाख लोग मारे जा सकते हैं। उधर, डब्ल्यूएचओ पहले ही कह चुका है कि कोरोना वायरस अब बच्चों, किशोरों और युवाओं को भी तेजी से संक्रमित कर रहा है। हालांकि संक्रमण से ठीक होने वालों की तादाद भी 1.23 करोड़ पार हो गई है लेकिन कुल संक्रमितों की संख्या को लेकर पूरी दुनिया में चिंता की लहर है। अमेरिका में अब तक 50 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि देश में कुल 1.62 लाख से ज्यादा की मौत हो चुकी है। इस बीच यूनिवर्सिटी ऑफ वाशिंगटन के कुछ विशेषज्ञों ने यह दावा करके चौंका दिया है कि देश में दिसंबर तक मौतों का आंकड़ा तीन लाख के करीब तक पहुंच सकता है। यहां के इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ मैट्रिक्स एंड इवेल्यूशन के निदेशक डॉ. क्रिस्टोफर मुरे ने यह भविष्यवाणी मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने की स्थिति में की है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि इन नियमों का पालन किया जाता है तो इससे बचा भी जा सकता है।
बीसीजी वैक्सीन कोविड-19 के खिलाफ कारगर
ब्रिटेन के शोधकर्ताओं ने कहा है कि बीसीजी (बैसिलस कैलमेट-गुएरिन) वैक्सीन का कोरोना वायरस के खिलाफ सकारात्मक असर देखा गया है। यह वैक्सीन हमारे इम्यून सिस्टम को तेज करती है। बीसीजी टीबी की रोकथाम के लिए दी जाने वाली वैक्सीन है। इस अध्ययन को सेल रिपोर्ट मेडिसिन जर्नल में प्रकाशित किया गया है।
ब्राजील में सामने आए 53,139 नए मामले
ब्राजील में पिछले 24 घंटों के भीतर 53,139 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 29.12 लाख को पार कर गया है। इसी अवधि के भीतर 1,237 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 98 हजार से ज्यादा हो गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.