Select Date:

दुनिया में अब तक 1.46 करोड़ से ज्यादा संक्रमित

Updated on 21-07-2020 07:10 PM
वाशिंगटन । विश्व में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या सोमवार तक 1.46 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है जबकि मृतक संख्या 6.09 लाख से ज्यादा हो चुकी है। अमेरिका में अब भी संक्रमण और मौत के मामले बढ़ते जा रहे हैं जबकि दुनिया में दूसरे नंबर पर संक्रमण का शिकार देश ब्राजील अब तक 79,000 से ज्यादा लोगों की जानें गंवा चुका है। देश में कुल संक्रमित भी 20.99 लाख से ज्यादा हो चुके हैं। लेटिन अमेरिकी देश ब्राजील में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 23,529 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 21 लाख पार पहुंच गई है। पिछले एक दिन में ब्राजील के भीतर 716 लोगों की जान महामारी के चलते जा चुकी है। हालांकि ब्राजील में 14 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण से पूरी तरह ठीक भी हुए हैं। लेकिन देश के सबसे ज्यादा प्रभावित शहर साओ पाउलो में अब तक 4 लाख मामलों की पुष्टि के साथ 19,732 लोगों की मौत हो चुकी है। रूस में बीते 24 घंटे में संक्रमण के 600 नए मामले सामने आए हैं। यहां संक्रमितों की कुल संख्या 7.77 लाख का आंकड़ा पार कर गई है। रूस में नए मामले घटने के साथ पिछले 24 घंटे में 3,258 लोग ठीक भी हुए हैं। इस कारण रूस में हालात सुधरते हुए दिखाई दे रहे हैं। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.