भोपाल। पिछले एक सप्ताह में भोपाल शहर में कोरोना से संक्रमित 326 मरीज मिले हैं। कोरोना के संक्रमण से शनिवार को राजधानी में उच्च शिक्षा विभाग में पदस्थ ओएसडी की मौत हो गई। इनका इलाज चिरायु अस्पताल में चल रहा था। इधर, उच्च शिक्षा संचालनालय में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं एक दर्जन नए क्षेत्रों में कोरोना का संक्रमण फैल गया है। इसके अलावा दो अन्य लोगों की भी शनिवार को कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई। इन्हें मिलाकर राजधानी में अब तक कोरोना संक्रमण से 65 लोगों की मौत हो चुकी है। भोपाल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1900 पहुंच गई है, इनमें से 1325 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राहत भरी खबर यह है कि शनिवार को 30 मरीज स्वस्थ होकर घर रवाना हो गए। अब तक कुल 1325 मरीज कोरोना को हराकर अपने घर जा चुके हैं। राजधानी में कोरोना के संक्रमण की चपेट में एम्स का एक डॉक्टर भी आया है। इधर, बाणगंगा क्षेत्र में फिर से एक दिन में 10 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके अलावा नारियलखेड़ा में 6 और कोटरा सुल्तानाबाद में तीन नए मरीज मिले हैं। इस तरह राजधानी में शनिवार को 40 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। अब तक संक्रमितों की संख्या 1900 हो गई है। राजधानी में जमातियों का पहला पॉजिटिव केस जहां से मिला था, वहां फिर से संक्रमण फैलना शुरू हो गया है। ऐशबाग स्टेडियम के पास जवाहर कॉलोनी, महामाई का बाग, मच्छी मार्केट इंदिरा नगर में नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके अलावा ऐशबाग क्षेत्र के वर्तमान में 79 मरीजों का इलाज चल रहा है। जहांगीराबाद से आरजीपीवी में क्वारंटाइन किया गया 49 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है। इसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहांगीराबाद क्षेत्र के 92 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र नारियलखेड़ा और मुगालिया छाप में भी संक्रमण अपने पैर पसार रहा है। इन क्षेत्रा में लगातार संक्रमित मरीज मिले हैं। हालांकि मुगालिया छाप में दो नए संक्रमित मरीज शनिवार को मिले हैं, लेकिन नारियलखेड़ा में पहले ही 15 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। वहीं शनिवार को छह नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इस तरह नारियलखेड़ा में 21 मरीज अब तक मिल चुके हैं। राजधानी का डेंजर जोन बनते जा रहे बाणगंगा क्षेत्र में तेजी से संक्रमण फैल रहा है। यहां एक सप्ताह के अंदर करीब 38 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। शनिवार को इस क्षेत्र में 10 नए पॉजिटिव मरीज मिले। पिछले शनिवार को यहां संक्रमण की शुरूआत हुई थी, जहां एक ही दिन में 10 मरीज मिले थे। इस क्षेत्र में तेजी से संक्रमण फैलने के पीछे सार्वजनिक नलों का उपयोग करना बताया जा रहा है। वहीं नाले के किनारे और ऊपर बने मकानों में गंदगी के कारण भी संक्रमण फैलने की आशंका जताई जा रही है।
भोपाल, कलियासोत नदी के प्रतिबंधित 33 मीटर दायरे में 40 बिल्डरों द्वारा कॉलोनियां विकसित करने का मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में सामने आया है। इनमें से सिर्फ 7 निजी भूस्वामियों…
भोपाल, परवलिया थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय युवराज और 15 वर्षीय मालती की खदान में डूबने से मौत हो गई। दोनों रिश्ते…
भोपाल, भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस अनियमितताओं के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। इस एजेंसी से जुड़े करीब 18 हजार उपभोक्ताओं को अब आसपास…
भोपाल, प्रदेशभर के अतिथि शिक्षक एक बार फिर अपने अधिकारों को लेकर सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं। स्कूल अतिथि शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज बुधवार को भोपाल…
भोपाल। नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक भले ही लोकसभा में गिर गया, पर देशभर में महिला सशक्तीकरण की दिशा में ठोस प्रयास शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश…
भोपाल। स्वतंत्रता संग्राम के नायक रहे राजा हिरदेशाह का व्यक्तित्व और कृतित्व पुस्तकों में पढ़ाया जाएग। उनके संघर्ष पर शोध होगा। इसके साथ ही उनके जन्मस्थल हीरापुर (नरसिंहपुर जिला) को तीर्थ…
भोपाल। प्रदेश के शासकीय अस्पतालों में नर्सिंग ऑफिसर और ट्यूटर के 2317 पदों पर भर्ती होगी। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंगलवार को मंत्रालय में समीक्षा के बैठक के दौरान विभाग…