कांकेर। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री के.एल. चैहान द्वारा जिले में स्थापना अधिनियम के तहत रजिस्टर्ड दुकान एवं प्रतिष्ठानों को सप्ताह में एक दिन बंद रखने के आदेश दिये गये है। उनके द्वारा जिले के अनुभाग तहसील में संचालित साप्ताहिक बाजार को ध्यान में रखते हुए अनुभाग कांकेर नरहरपुर को छोड़कर चारामा तथा भानुप्रतापपुर में एक दिन मंगलवार को दुकान एवं प्रतिष्ठानों को बंद रखने के आदेश दिये गये हैं। इसी प्रकार अनुभाग अंतागढ़ में रविवार तथा अनुभाग पखांजूर में सोमवार और तहसील नरहरपुर में सोमवार को दुकानों एवं प्रतिष्ठानों को सप्ताह में एक दिवस को बंद रखते हुए दुकान एवं प्रतिष्ठानों को संचालन करने की अनुमति प्रदान की गई हैं। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री चैहान द्वारा जिले में कन्टेंमेंट जोन को छोड़कर प्रातः 08 बजे से सायं 06 बजे तक दुकान एवं प्रतिष्ठानों को संचालन की अनुमति प्रदान की गई है।
नोवेल कोरोना वायरस कोविड.19 के संक्रमण से बचाव हेतु शासन एवं कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कार्यालय द्वारा पूर्व में जारी प्रतिबंधात्मक आदेश की शर्ते यथावत रहेगी। उपरोक्त आदेश का उल्लंघन किए जाने की दशा में ऐपिडेमिक एक्ट 1897, भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188, भारतीय दण्ड संहिता 1973 की धारा 144.1, पब्लिक एक्ट 1949, आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 51 से 60, छत्तीसगढ़ ऐपीडेमिक डीसीजेज कोविड.19 विनियम एवं अन्य सुसंगत प्रावधानों के तहत जैसे लागू हो के अंतर्गत विधिक दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…