Select Date:

छह श्रमिकों की मौत के बाद अहमदाबाद की दो विनिर्माण इकाइयों को बंद करने का आदेश

Updated on 20-07-2020 08:33 PM
गांधीनगर। सुरक्षा उपायों का पालन नहीं करने के कारण अहमदाबाद में छह श्रमिकों की मौत के बाद गुजरात में श्रम और रोजगार विभाग ने दो विनिर्माण इकाइयों को बंद करने के नोटिस जारी किए हैं। औद्योगिक सुरक्षा और स्वास्थ्य निदेशालय (डीआईएसएच) ने अहमदाबाद जिले के धोणी गांव में स्थित विशाल फैब्रिक्स तथा अहमदाबाद शहर के वटवा स्थित शक्ति रसायन को बंद करने के नोटिस जारी किए हैं। 
उल्लेखनीय है कि विशाल फैब्रिक्स में बिना सुरक्षा उपकरण के एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (ईटीपी) टैंक में सफाई करने उतरे चार मजदूरों की मौके पर तथा शक्ति केमिकल्स में एक रासायनिक टैंक में दम घुटने के कारण दो श्रमिकों की मौत हो गई थी। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि श्रमिकों को दोनों संयंत्रों में सुरक्षा उपकरण प्रदान नहीं किए गए थे। श्रम और रोजगार विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विपुल मित्रा ने कहा कि हमने फैक्ट्रीज एक्ट के तहत दोनों इकाइयों को बंद करने के नोटिस जारी किए हैं। इस घटना के लिए विशाल फैब्रिक्स के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। मित्रा ने कहा कि दोनों कंपनियों को मृतक श्रमिकों के परिजनों को तत्काल अनुग्रह राशि का मुआवजा देने को कहा गया है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
हिंडौन सिटी: राजस्थान में एक बार फिर गुर्जर आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। रविवार को हिंडौन सिटी स्थित स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के निवास पर 'गुर्जर आरक्षण संघर्ष…
 16 March 2026
ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऐतिहासिक, पौराणिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ऋषिकेश से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, प्राचीन वीरभद्र महादेव मंदिर के पास एक पीपल के पेड़ के…
 16 March 2026
गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी की सीनियर नेता शादाब फातिमा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बड़ा हमला बोला है। शादाब फातिमा अखिलेश यादव मंत्रिमंडल…
 16 March 2026
पटना: बिहार में राज्यसभा चुनाव वोटिंग के दौरान कांग्रेस के 2 विधायकों ने खबर लिखे जाने तक अपना वोट नहीं डाला था। अगर ये अंत तक गायब रहते हैं तो समीकरण…
 16 March 2026
नई दिल्ली, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के दूसरे ही दिन चुनाव आयोग ने 6 अफसरों का तबादला कर दिया। आयोग ने पीयूष पांडे की जगह सिद्धनाथ…
 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
Advt.