सीमा पर तनाव की वजह से ओप्पो ने रद्द की स्मार्टफोन लॉन्चिंग
Updated on
18-06-2020 09:03 PM
नई दिल्ली। भारत-चीन तनाव का असर अब कारोबार पर दिखने लगा है। स्मार्टफोन की दिग्गज चीनी कंपनी ओप्पो को अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन फाइंड X2 सीरीज की भारत में ऑनलाइन लॉन्चिंग रद्द करनी पड़ी है। गौरतलब है कि सीमा पर हिंसक झड़प में करीब 20 भारतीय जवान शहीद हुए हैं। इसकी वजह से देश में चीन विरोध चरम पर है। इस टकराव का दोनों देशों के कारोबार पर असर पड़ता तय है। ओप्पों का भारत में ही फोन एसेंबली प्लांट है। कंपनी ने ऐलान किया था कि वह अपने नए फाइंड X2 सीरीज फोन की लाइव अनवीलिंग करेगी। यह अनवीलिंग बुधवार को शाम 4 बजे थी। इस कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग एक यूट्यूब लिंक पर होनी थी, लेकिन लॉन्चिंग करने की जगह कंपनी ने एक 20 मिनट का प्री रिकॉर्डेड वीडियो डाल दिया जिसमें यह बताया गया है कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए ओप्पो किस तरह से काम कर रही है। ओप्पो की भारतीय स्मार्टफोन बाजार में करीब 10.7 फीसदी की हिस्सेदारी है।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…