भारतीय रेल की दूसरी किसान स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू
Updated on
16-08-2020 06:19 PM
नई दिल्ली । भारतीय रेल किसानों के व्यवसाय को बढ़ाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसी कड़ी में दिनांक 13.08.2020 को भारतीय रेल की दूसरी किसान स्पेशल ट्रेन का परिचालन पूर्व मध्य रेल के बरौनी से टाटानगर के बीच प्रारंभ किया गया। इस स्पेशल ट्रेन के द्वारा बोकारो स्टील सिटी, हटिया एवं टाटानगर के लिए दूध की सप्लाई की जायेगी। इस स्पेशल ट्रेन में मिल्क भान के चार टैंकर होंगे जिनमें से एक-एक टैंकर बोकारो स्टील सिटी एवं हटिया के लिए होगा जबकि दो टैंकर दूध टाटानगर के लिए होगा। दूध के परिवहन के लिए इस किसान स्पेशल ट्रेन का परिचालन बरौनी से टाटानगर के बीच एक दिन छोड़कर किया जायेगा। इस स्पेशल ट्रेन में दूध के 04 टैंकर एवं लगेज ब्रेक वैन के 02 डिब्बे होंगे। भारतीय रेल द्वारा किसानों के लिए एक विशेष कदम उठाते हुए देवलाली (नासिक रोड) से दानापुर के बीच पहली किसान स्पेशल ट्रेन का परिचालन प्रारंभ किया गया था जिसके द्वारा किसान अपनी सब्जियां, फल और अन्य खाद्य सामग्रियों की बुकिंग करा सकते हैं।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…