Select Date:

गिरावट के साथ खुला बाजार

Updated on 12-08-2020 07:24 PM
मुंबई । मुम्बई शेयर बाजार बुधवार को तेजी से खुला। दुनिभा भर के बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों के साथ ही दिग्गज कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से भी बाजार में यह गिरावट आई है। ऐसे में बाजार खुलते ही 200 अंकों से अधिक गिर गया। इस दौरान दिग्गज कंपनियों रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और एलएंडटी के शेयर फिसले हैं। ऐसे में बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स करीब 250 अंक करीब 0.65 फीसदी की कमजोरी  के साथ 38,160 के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी करीब 70 अंक तकरीबन 0.60 फीसदी की कमजोरी के साथ 11,255 के आसपास कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में सबसे अधिक लगभग दो  फीसदी की गिरावट बजाज फाइनेंस में हुई। इसके अलावा एलएंडटी, बजाज फिनसर्व, सन फार्मा, कोटक बैंक, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर सबसे ज्यादा गिरे। वहीं दूसरी ओर एसबीआई, एमएंडएम, मारुति, बजाज ऑटो और टाइटन के शेयरों में लाभ हुआ। वहीं मंगलवार को सेंसेक्स 224.93 अंक या 0.59 फीसदी बढ़कर 38,407.01 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 52.35 अंक या 0.46 फीसदी उछलकर 11,322.50 पर बंद हुआ। दिग्गज शेयरों के साथ ही मिडकैप शेयरों में भी कमजोरी आई है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.11 फीसदी की हल्की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। स्मॉलकैप शेयरों में सुस्ती नजर आ रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.03  फीसदी की मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। तेल-गैस शेयरों में भी आज कमजोरी नजर आ रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.33 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
 19 March 2026
नई दिल्ली: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो अब केवल परीक्षा पास करना ही काफी नहीं होगा। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि…
 19 March 2026
79वीं ईस्वी की गर्मियों में रोम के अमीर नेपल्स की खाड़ी के तट पर फेर्रागोस्टो मना रहे थे। पोम्पेई एक ऐसा शहर था, जहां के लोग लाभ को ही आनंद…
 19 March 2026
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
 19 March 2026
नई दिल्ली: गुरुवार को सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 5000 रुपये तक गिर गई। वहीं सोना भी…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले का आज 20वां दिन है। यह युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। इस युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी तनाव…
 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
Advt.