Select Date:

‎गिरावट के साथ खुले बाजार

Updated on 15-06-2020 08:23 PM
- सेंसेक्स 33,520 और निफ्टी 9,900 के स्तर पर 
मुंबई। कमजोर वै‎श्विक संकेतों के बीच सप्ताह के पहले कारोबारी ‎दिन सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। सेंसेक्स में करीब 220 अंकों की गिरावट देखने को मिल रही है। दिग्गज शेयरों के विपरीत  मिडकैप शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.32 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.46  फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। तेल-गैस शेयरों में आज कमजोरी नजर आ रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.25 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स करीब 260 अंक की कमजोरी  के साथ 33,520 के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी में करीब 75 अंक की कमजोरी के साथ 9,900 के आसपास कारोबार दर्ज ‎किया गया है।
बीएसई पर सन फार्मा के शेयर में सर्वाधिक 1.27 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.24 फीसदी, इन्फोसिस में 0.61 फीसदी, एशियन पेंट में 0.46 फीसदी तथा नेस्ले इंडिया के शेयर में 0.34 फीसदी की मजबूती दर्ज की गई। वहीं, एनएसई पर जी लिमिटेड के शेयर में सर्वाधिक 2.79 फीसदी, डॉ.रेड्डी में 2.57 फीसदी, विप्रो में 1.80 फीसदी, इन्फोसिस में 1.59 फीसदी तथा सन फार्मा में 1.06 फीसदी की तेजी देखी गई। बीएसई पर इंडसइंड बैंक के शेयर में सर्वाधिक 3.31 फीसदी, टाटा स्टील में 3.07 फीसदी, एक्सिस बैंक में 2.43 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक में 2.43 फीसदी और एनटीपीसी के शेयर में 2.01 फीसदी की कमजोरी देखी गई। एनएसई पर टाटा स्टील के शेयर में सर्वाधिक 3.83 फीसदी, इंडसइंड बैंक में 3.76 फीसदी, जेएसडब्ल्यू स्टील में 3.55 फीसदी, टाटा मोटर्स में 3.04 फीसदी तथा बजाजा फाइनैंस के शेयर में 2.58 फीसदी की गिरावट देखी गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.