Select Date:

पहले 110 दिन में एक लाख मरीज

Updated on 08-08-2020 06:53 PM
नई दिल्ली । देश में पहले एक लाख मरीज 110 दिन में मिले थे, अब सिर्फ दस दिन में पांच लाख से अधिक लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। कुल मरीज 20 लाख से ज्यादा हो चुके हैं। शुरुआती 110 दिनों में रोज औसतन 909 मरीज मिले। पिछले दस दिनों में औसतन 50 हजार मरीज मिले हैं।सरकारी आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि देश में कुल संक्रमितों की संख्या एक से पांच लाख 26 जून को हुई थी और इसमें केवल 39 दिन लगे थे। इसके बाद संक्रमण की रफ्तार और तेज हुई और 16 जुलाई को कुल मरीजों का आंकड़ा 10 लाख हो गया वो भी सिर्फ बीस दिन के भीतर। इसके बाद कोरोना ने और पांच लाख लोगों को अपना शिकार बनाया और बारह दिन के भीतर ही 28 जुलाई को कुल मरीजों का आंकड़ा 15 लाख हो गया। 
30 दिन के भीतर भारत सबसे आगे होगा
संक्रमण की रफ्तार जिस गति से बढ़ रही है उससे लगता है कि भारत संक्रमितों की संख्या वाला सबसे बड़ा देश होगा। जॉन हॉपकिन्स कोरोना रिसोर्स सेंटर के अनुसार अमेरिका में अभी 48 लाख 83,657 मरीज हैं। इसी तरह ब्राजील में 29,12,212 मरीज हैं। देश में 30 दिनों के भीतर 15 लाख मरीज मिले तो ब्राजील को पीछे छोड़ देगा।
169 दिन में 15 हजार, दस दिन में आठ हजार मौतें
जब पांच लाख मरीज मिले तब तक 169 दिन गुजर चुके थे और 15,301 मरीजों की मौत हुई थी। अब 28 जुलाई तक मौतों का आंकड़ा 33,425 था और संक्रमित 15 लाख के पार। 29 जुलाई से सात अगस्त यानि दस दिन के बीच मरीजों का आंकड़ा 15 से 20 लाख हुआ है और  मौतें 41,585 हो गई हैं।
जांचें ढाई करोड़ के करीब
आईसीएमआर के अनुसार देश में कुल सैंपल जांच का आंकड़ा ढ़ाई करोड़ के करीब पहुंच गया है। आईसीएमआर के अनुसार देश में छह अगस्त तक कुल 2,27,88,393 सैंपल की जांच की जा चुकी है। छह अगस्त को कुल 6 लाख 39,042 सैंपल की जांच की गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.