जमैका। वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने कहा है कि एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रारुप अभी बना रहेगा क्योंकि अभी भी यह आईसीसी के लिए काफी लाभप्रद बना हुआ है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग और भारत के राहुल द्रविड़ ने टी20 की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए एकदिवसीय के भविष्य को लेकर आशंका जतायी थी पर होल्डिंग इससे सहमत नहीं हैं। इस दिग्गज गेंदबाज ने कहा है कि 50 ओवरों के प्रारूप का कुछ नहीं बिगड़ने वाला है। होल्डिंग ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि आईसीसी कभी 50 ओवरों की क्रिकेट को हटाना चाहेगी क्योंकि जहां तक टीवी अधिकारों का सवाल है तो इससे उसकी सबसे अधिक कमाई होती है। अगर यह समाप्त किया जाता है तो उसकी टीवी प्रसारण से होने वाली कमाई घट जाएगी।’’ होल्डिंग हालांकि टी20 को ज्यादा पसंद नहीं करते हैं उनका कहना है कि अब इस प्रारुप को और छोटा बनाने से रोकना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘लोग आज टी20 के आक्रामक अंदाज का आनंद उठाते हैं। वहीं जब 10-10 ओवरों का मैच होगा तो आप पाएंगे कि लोगों का टी20 में मन नहीं लग रहा है। और मुझे यह भी लगता है कि आने वाले समय में लोगों को लगेगा कि पांच-पांच ओवरों का खेल होना चाहिये, जो सही नहीं है। ’’
होल्डिंग ने कहा, ‘‘कुछ लोग इनकी तरफ आकर्षित हो जाएंगे पर मेरा मानना है कि आपको हमेशा इस तरह के लोगों का ही ध्यान नहीं रखना चाहिए। आप खेल को इसप्रकार छोटे से छोटा नहीं कर सकते। हम इस दिशा में आगे नहीं बढ़ सकते क्योंकि तब आपके पास देखने को कुछ नहीं बचेगा।’’ वहीं कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए गेंद पर लार का उपयोग प्रतिबंधित करने की आईसीसी क्रिकेट समिति की सिफारिशों से उन्हें किसी तरह की व्यावहारिक परेशानी सामने आने की उम्मीद नहीं है पर क्रिकेटरों को इसका अभ्यस्त होने में समय जरुर लगेगा। होल्डिंग का मानना है कि पसीना भी गेंद को चमकाने में लार की तरह प्रभावशाली हो सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘आपको गेंद पर नमी ही तो लानी है और आप पसीने से भी उसे हासिल कर सकते हो। आपको लार का उपयोग करने की जरूरत नहीं है। आपके हाथ या माथे का पसीना भी लार की तरह ही काम कर सकता है और मैंने किसी से यह नहीं सुना है कि पसीने से कोविड-19 फैल सकता है।’’
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…