Select Date:

सतरेंगा की तर्ज पर संवरेगा चैतुरगढ़, स्थानीय लोगों को रोजगार पर रहेगा जोर कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने अधिकारियों के साथ की बैठक

Updated on 15-01-2021 07:34 PM

कोरबा सतरेंगा को पर्यटन की दृष्टि से सुविधा सम्पन्न बनाने के बाद कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने अब पाली विकासखण्ड के चैतुरगढ़ को संवारने की तैयारी शुरू कर दी है।’’माँ महिसासुर मर्दनी’’ के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक मंदिर परिसर तथा चैतुरगढ़ पहाड़ी को धार्मिक स्थल के साथ-साथ पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की रूपरेखा भी कलेक्टर ने तय कर ली है।श्रीमती कौशल ने इस संबंध में कलेक्टोरेट में प्रशासनिक अधिकारियों, निर्माण एजेंसी से जुड़े विभागों की बैठक में गहन विचार-विमर्श किया।उन्होंने चैतुरगढ़ को भी सतरेंगा की तर्ज पर स्थानीय लोगों कोपर्यटन से रोजगारकी थीम पर संवारने पर जोर दिया। श्रीमती कौशल ने बैठक में चैतुरगढ़ में अभी मौजूद आधारभूत संरचनाओं तथा सुविधाओं की जानकारी अधिकारियों से ली और इनमें व्यापक सुधार तथा जीर्णोद्धार की गंुजाईश पर भी चर्चा की। बैठक में डिप्टी कलेक्टर आशीष देवांगन, सांसद प्रतिनिधि प्रशांत मिश्रा सहित विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

     बैठक में कलेक्टर ने चैतुरगढ़ पहाड़ पर पानी और बिजली जैसी आधारभूत आवश्यकता पहुंचाने के लिए तत्काल योजना बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। श्रीमती कौशल ने चैतुरगढ़ में तात्कालिक तौर पर उपलब्ध कराई जा सकने वाली सुविधाओं को विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने मंदिर परिसर में लगी खराब सोलर लाईट को तत्काल ठीक कराने के निर्देश के्रेडा विभाग के अधिकारियों को दिए।

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि सतरेंगा की तर्ज पर ही चैतुरगढ़ को भी विकसित किये जाने की योजना तैयार की जाए। यहां विकसित होने वाली सुविधाओं से सतरेंगा की तरह ही स्थानीय लोगों को जोड़ा जाए ताकि उन्हें अपने ही क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर आय का साधन मिल सके। श्रीमती कौशल ने पहाड़ के ऊपर पर्यटकों के रूकने के लिए काॅटेज एवं कमरा निर्माण पर भी विचार करने की बात कही। उन्होंने कहा कि बिजली पानी का प्रबंध होने के बाद पर्यटकों को रूकने के लिए स्थान मिलने से क्षेत्र का धार्मिक महत्व भी बढ़ेगा। विशेष पूजा-अर्चना के लिए भी लोग यहां रूक सकेंगे साथ ही पर्यटकों के लिए भी सुविधा होगी। कलेक्टर ने पहाड़ के ऊपर तक पहुंचने के लिए संकरी सड़क के चैड़ीकरण की संभावनाओं पर भी बात की। कलेक्टर ने बैठक में मंदिर परिसर में स्थित तालाब के पानी को साफ कर पीने लायक बनाने के लिए आरओ वाॅटर प्लांट स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पहाड़ के नीचे से पानी को ऊपर पहुंचाने के लिए हाई प्रेशर पंप की व्यवस्था करने को भी कहा। बैठक में श्रीमती कौशल ने मड हाउस और पार्किंग स्थल के पास एक-एक सार्वजनिक शौचालय लगाने, दो बड़े डस्टबिन स्थापित करने के निर्देश भी जनपद पंचायत पाली के सीईओ को दिए। कलेक्टर ने पार्किंग स्थल के समतलीकरण, तालाबों की सफाई और मंदिर परिसर के आसपास भूमि समतलीकरण के काम प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर परिसर में सुसज्जित उद्यान विकसित करने के लिए भी उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
सरगुजा, अंबिकापुर के महामाया पहाड़ में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल ने नजूल भूमि पर अतिक्रमण कर करीब 3 एकड़ में खेल मैदान बना लिया था, जिसे प्रशासनिक अमले ने कब्जामुक्त करा लिया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई के सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित मंगल समोसा प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग ने घरेलू गैस के गलत इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां से कुल 22 गैस…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज…
 20 March 2026
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल जयंती को चेटीचंड महोत्सव के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर सिंध शक्ति महिला संगठन ने भव्य बाइक रैली का…
 20 March 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र में स्थित मां महामाया मंदिर और पहाड़ी मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के पहले दिन…
 20 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिजली की अव्यवस्था सुधारने के लिए विभाग लगातार मेंटेनेंस और जरूरी रखरखाव का काम कर रहा है। मानसून से पहले ट्री कटिंग का कार्य भी किया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी प्रिया देशमुख को पुलिस ने…
 20 March 2026
बिलासपुर, जादू-टोना के संदेह में एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ की गई बर्बरता के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस…
 20 March 2026
रायपुर, रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में मंगलवार को सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की मौत हो गई थी। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल…
Advt.