Select Date:

सामाजिक समरसता दिवस पर संविधान निर्माता को पुष्पांजलि, समरसता और जल संरक्षण का लिया संकल्प

Updated on 15-04-2025 10:48 AM

बेमेतरा। जिले में आज डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती एवं सामाजिक समरसता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह समारोह जिला पंचायत सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक साजा ईश्वर साहू और उपस्थित अतिथियों ने भारत रत्न डॉ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू,जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी, जनपद अध्यक्ष बेमेतरा हेमा दिवाकर, अजय साहू, राजेन्द्र  शर्मा, सरपंच, जनप्रतिनिधि, विभिन्न समाज प्रमुख सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि ईश्वर साहू और अतिथियों ने विभिन्न समाज प्रमुखों सर्व आर.जनार्दन,मुरी त मांडवी,डी.एस.नेताम,दिलीप निषाद,और गुरु हरदयाल सिंह चावला आदि को साल-श्रीफल से सम्मानित किया। संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया और भूजल संरक्षण हेतु जनजागरूकता बढ़ाने और जल संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया।

जिले के हर विकासखण्ड से चयनित 10 ग्राम पंचायतों के सरपंचों और सीएससी-वीएलई सेवा प्रदाताओं के मध्य एमओयू (सहमति पत्र) पर हस्ताक्षर किए गए। इस मौके पर ई-जिला प्रबन्धक महेन्द्र वर्मा एवं जिला मैनेजर सी.एस. सी युगल किशोर बघेल, रोहित चंद्रवंशी NIC csc /vle के साथ उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि ईश्वर साहू ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर न केवल संविधान निर्माता थे, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों के प्रतीक भी हैं। उनके द्वारा बताए गए रास्तों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि समाज में समरसता, भाईचारा और सामाजिक एकता के विचारों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। साहू ने युवाओं से अपील की कि वे शिक्षा को अपना अस्त्र बनाएं और डॉ. अंबेडकर के विचारों से प्रेरणा लें।

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के हर तबके को अधिकार दिलाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया। आज हम जो अधिकारों की बात करते हैं, वो उन्हीं की देन है। हमें उनके सिद्धांतों और आदर्शों को अपनाकर समाज में समरसता और समानता लानी होगी।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्य मंत्री विजय शर्मा वर्चुअल संबोधित किया। मुख्यमंत्री साय कहा कि बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन संघर्ष की अनुपम मिसाल है। उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने हमें एक ऐसा संविधान दिया जो भारत को लोकतंत्र, समानता और न्याय की मजबूत नींव प्रदान करता है। 

उप मुख्य मंत्री विजय शर्मा ने प्रदेश में आज डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती एवं सामाजिक समरसता दिवस के अवसर पर किए जा रहे कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी से मुख्यमंत्री  को अवगत कराया।

मुख्य मंत्री ने कहा कि आज का दिन हमें यह संकल्प लेने का अवसर देता है कि हम उनके आदर्शों पर चलें, और एक समावेशी, समतामूलक और न्यायप्रिय समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। निर्वाचित उन्होंने सरपंचों को बधाई और शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में मोर दुआर साय सरकार विशेष पखवाड़ा (15 से 30 अप्रैल) के अंतर्गत चल रहे सर्वेक्षण कार्य की जानकारी लाभार्थियों तक पहुँचाये और योजना की पात्रता संबंधी जानकारी दे। साथ ही भूजल संरक्षण हेतु लोगों को जागरूक करें | मुख्य  कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत टेकचन्द्र अग्रवाल ने स्वागत भाषण में कार्यक्रम की रूपरेखा बतायी। आभार प्रदर्शन एसडीएम प्रकाश भारद्वाज ने किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 April 2025
रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर और कबीरधाम जिले के पांच विकासखण्डों में गरीबी उन्मूलन के लिए आज छत्तीसगढ़ समावेशी आजीविका योजना का शुभारंभ हुआ। नया रायपुर के होटल मेफेयर में आयोजित कार्यक्रम…
 18 April 2025
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने एक अभिनव कदम उठाते हुए व्यवसायों के लिए अस्थायी बिजली कनेक्शन प्राप्त करने की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और सरल बना दिया है। स्टेट सिंगल विंडो…
 18 April 2025
रायपुर , रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री नंदकुमार साहू ने आज प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली और कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने कमल विहार जैसी…
 18 April 2025
बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के निर्देशन पर जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी  कांता कुमार मेश्राम के मार्गदर्शन में जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा नियमित रूप से ग्राम पंचायतो में शिविर,…
 18 April 2025
तिल्दा नेवरा। नेवरा निवासी ऋषभ गोयल उर्फ चिंटू उम्र 30 वर्ष को झूठे प्रलोभन देकर स्कीम चलाकर लोगों से करीब 6,83,500 रुपए की ठगी किया है। इस आरोप में पुलिस ने…
 18 April 2025
अंबिकापुर,  जिले अंबिकापुर पुलिस आरक्षक का हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी कैमरे में आरक्षक सातिराना ढंग से मोबाइल चोरी करते हुए नजर आ रहे हैं। आरक्षक पहले…
 18 April 2025
कुरुद।  छत्तीसगढ़ के कुरुद में शासकीयकरण की मांग पूरी होते न देख हड़ताली सचिवों ने आंदोलन तेज कर दिया है। सचिवों ने क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। क्रमिक…
 18 April 2025
रायपुर ।  नाबालिग बच्चों से श्रम कराना  कानूनी अपराध होने के बाद भी  कई व्यापारी एवं कारोबारी बेखौफ  होकर बच्चों को काम पर रखकर  उनसे श्रम करा रहे हैं।राजधानी रायपुर…
 18 April 2025
सुकमा।  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने के अभियान को गुरुवार को बड़ी सफलता मिली है। साथ ही राज्य सरकार की पुनर्वास नीति का भी बड़ा…
Advt.