Select Date:

सेवानिवृत्त होने पर रविन्द्र गढ़पायले, उमाशंकर देवांगन व अब्दुल शरीफ को निगम में दी गई बिदाई

Updated on 09-01-2021 09:22 PM

राजनांदगांव नगर निगम के आयुक्त कक्ष में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में जल विभाग में पंप अटेण्डेंट के पद पर कार्यरत रविन्द्र गढ़पायले इलेक्ट्रिशिंयन के पद पर कार्यरत उमाशंकर देवांगन एवं मोटर विभाग में परिचालक के पद पर कार्यरत अब्दुल शरीफ को सेवानिवृत्त होने पर आयुक्त चंद्रकांत कौशिक की उपस्थिति में बिदाई दी गयी। कार्यक्रम में आयुक्त कौशिक द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारी रविन्द्र गढपायले, उमाशंकर देवांगन एवं अबदुल शरीफ को माला पहनाकर,शाल, श्रीफल स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया तथा रविन्द्र गढ़पायले को 3,55,320.00 रूपये, उमाशंकर को 2,17,448.00 रूपये  तथा अब्दुल शरीफ को 2,80,627.00 रूपये का अवकाश नगदी करण का चेक दिया गया।

आयुक्त श्री कौशिक ने इस अवसर पर कहा कि जीवन का सबसे ज्यादा समय इंसान अपने नौकरी में बिताता है। जिसके कारण उसका कार्यक्षेत्र परिवार से बढ़ कर हो जाता है और शासन के नियमानुसार सेवानिवृत्त होने पर एक दिन इस परिवार को छोड कर अपने मूल परिवार के दायित्वों का निर्वहन करने चला जाता है। उन्होंने कहा कि इनके द्वारा लम्बे समय तक कुशलता पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन किया गया, इससे हमें सीख लेकर कार्य करना है और इनके अनुभव का लाभ लेना है। इनकी सेवा अति आवश्यक सेवा के अंतर्गत आता था, जिसके तहत इन्होंने कोरोना काल में भी अपनी सेवाए दिये। मैं इनके उज्जव भविष्य की कामना करता हूं। उन्होंने इनके पेंशन सहित अन्य प्रकरणों पर अतिशीघ्र कार्यवाही करने संबंधित को निर्देशित किये, ताकि इनको इसका लाभ मिल सके। कार्यक्रम का संचालन प्र.सहायक अभियंता संदीप तिवारी ने किया। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता  यू.के. रामटेके दीपक जोशी, लेखा अधिकारी यू.एस. वर्मा, राजस्व अधिकारी  नारायण यादव, स्थापना प्रभारी आर.बी.तिवारी, कार्यालय अधीक्षक अशोक चौबे सहित मोटर जल विभाग के प्रमुख उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.