Select Date:

पुरंदेश्वरी के बयान पर मंत्री बोले-CM के खिलाफ कोई साजिश रची जा रही है

Updated on 24-08-2022 07:45 PM

भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल मच गया है। उन्होंने कल कहा था, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को शाप है। अगर उन्होंने सच बोला तो उनका सिर हजार टुकड़ों में बंट जाएगा। बुधवार को नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। डहरिया ने पूछा कि क्या यह मुख्यमंत्री के खिलाफ कोई साजिश रची जा रही है।

कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में प्रेस से बात करते हुए नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने कहा, क्या मुख्यमंत्री के खिलाफ कोई षड्यंत्र किया जा रहा है। जिस तरह से राजीव गांधी को बम से उड़ाया गया, वैसी कोई सोच है बीजेपी की। उन्होंने कहा, झीरम के नरसंहार में कांग्रेस ने अपनी एक पूरी पीढ़ी को खो दिया है। यह बयान बताता है कि भाजपा और पुरंदेश्वरी की सोच फासीवादी है। उन्होंने कहा, पुरंदेश्वरी को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।

कृषि,पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविंद्र चौब ने कहा, भाजपा की प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के बयान की हम निंदा करते हैं। मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर उनके लिए आपत्तिजनक बयान देना उनकी मानसिकता को दर्शाता है। चौबे ने कहा, पुरंदेश्वरी को अपने बयान के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

भाजपा के आंदोलन को भी बताया निरर्थक

कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने भाजपा के बेरोजगारी के खिलाफ आंदोलन को निरर्थक बताया है। उन्हाेंने कहा, भाजपा ने 15 साल तक बेरोजगारों को छला है। भाजपा साढ़े तीन साल हल्ला करने की स्थिति में नहीं थी। अब भाजपा के नए महामंत्री को दिखाने की कोशिश हो रही है। दोनों मंत्रियों ने कहा, छत्तीसगढ़ में न बेरोजगारी, न वादाखिलाफी है, न ही जनता में निराशा है। राज्य में ये तीनों ही मुद्दा नहीं है। भाजपा इन मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रही है, लेकिन जनता में इस आंदोलन को लेकर को प्रतिक्रिया नहीं है। जनता का साथ और विश्वास भाजपा के पक्ष में नहीं है।

छत्तीसगढ़ में शहरों से गांव में पलायन का दावा

कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ में आज पलायन कम हो गया है। यहां तक कि शहरों से पलायन कर लोग गांव में जाकर बस रहे हैं। किसान फिर से खेती की ओर लौट गए हैं। धान का रकबा बढ़ गया है, किसानों ने खेत बेचने बंद कर दिए हैं। चौबे ने कहा, छत्तीसगढ़ में जब भाजपा की सरकार थी तो 22% बेरोजगारी थी। आज .78% बेरोजगारी दर है। छत्तीसगढ़ में लगातार सरकारी नौकरियां निकाली जा रही है। व्यापमं और पीएससी के माध्यम से भर्तियां जारी हैं। छत्तीसगढ़ में लगातार रोजागर उपलब्ध कराए गए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
सरगुजा, अंबिकापुर के महामाया पहाड़ में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल ने नजूल भूमि पर अतिक्रमण कर करीब 3 एकड़ में खेल मैदान बना लिया था, जिसे प्रशासनिक अमले ने कब्जामुक्त करा लिया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई के सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित मंगल समोसा प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग ने घरेलू गैस के गलत इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां से कुल 22 गैस…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज…
 20 March 2026
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल जयंती को चेटीचंड महोत्सव के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर सिंध शक्ति महिला संगठन ने भव्य बाइक रैली का…
 20 March 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र में स्थित मां महामाया मंदिर और पहाड़ी मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के पहले दिन…
 20 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिजली की अव्यवस्था सुधारने के लिए विभाग लगातार मेंटेनेंस और जरूरी रखरखाव का काम कर रहा है। मानसून से पहले ट्री कटिंग का कार्य भी किया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी प्रिया देशमुख को पुलिस ने…
 20 March 2026
बिलासपुर, जादू-टोना के संदेह में एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ की गई बर्बरता के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस…
 20 March 2026
रायपुर, रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में मंगलवार को सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की मौत हो गई थी। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल…
Advt.