उधर अहमदाबाद में टीम इंडिया की हार, इधर बेशर्मी से हंसने लगे मोहम्मद आमिर,वीडियो देख खून खौल उठेगा!
Updated on
23-02-2026 01:08 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हरा दिया। बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद आमिर इन दिनों भारत को लेकर काफी ज्यादा टिप्पणी कर रहे हैं। आमिर ने एक पाकिस्तानी शो पर अभिषेक शर्मा को लेकर पहले कहा था कि वह स्लॉगर हैं। उसके बाद से अभिषेक का बल्ला खामोश चल रहा है।
इसके बाद आमिर ने भविष्यवाणी की थी कि भारत सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगा। अब भारत सुपर 8 का भी मुकाबला हार गया है। भारत की हार के बाद पाकिस्तानी शो के होस्ट ने आमिर को एस्ट्रोलॉजर कहा।
होस्ट ने कहा ऐस्ट्रोलॉजर तो हंसने लगे मोहम्मद आमिर
होस्ट ने मोहम्मद आमिर का इंट्रोडक्शन देते हुए कहा, ' काम हमारी पाकिस्तानी टीम नहीं कर पा रही है, वो हमारे पेनलिस्ट लाहौर में स्टूडियो से बैठकर कर रहे हैं। ' इसके बाद होस्ट ने मोहम्मद आमिर को एस्ट्रोलॉजर कहा तो मोहम्मद आमिर बेशर्मी से हंसने लगते हैं।उनके हंसने का साफ इशारा है कि जो उन्होंने जो प्रिडिक्ट किया था, वो सच होता नजर आ रहा है। मोहम्मद आमिर हंसते हुए कहते हैं,'क्या बना दिया है मुझे?अल्लाह माफ करे।' आमिर ने यह ऐस्ट्रोलॉजर वाली बात पर कहा था। आमिर को भारत पर कॉमेंट करने से पहले खुद की टीम के बारे में सोचना चाहिए, जो जैसे-तैसे सुपर 8 तक पहुंचे हैं और पहला मैच धुलने के बाद उनका भी सेमीफाइनल तक पहुंचने का रास्ता मुश्किल हो गया है।
बता दें कि अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकप पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 187 रन बनाए थे। इसके बाद साउथ अफ्रीका ने भारत को 111 रन के स्कोर पर ऑल आउट कर दिया था। भारत के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल जरूर हो गई है। लेकिन नामुमकिन नहीं हुई है। भारत को अब अपने दोनों मुकाबले (जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ) जीतने होंगे।
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…