मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 14 अगस्त को वरिष्ठ पत्रकार ई. वी. मुरली को वसुंधरा सम्मान से करेंगे सम्मानित
Updated on
14-08-2020 06:02 PM
रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 14 अगस्त को दोपहर 12 बजे अपने रायपुर स्थित निवास में आयोजित एक संक्षिप्त समारोह में वरिष्ठ पत्रकार और अंग्रेजी दैनिक ‘हितवाद’ के सम्पादक ई. वी. मुरली को 20 वें वसुंधरा सम्मान से सम्मानित करेंगे। स्वर्गीय देवी प्रसाद चैबे की स्मृति में स्थापित यह सम्मान विगत 20 वर्षों से लोकजागरण के लिए दिया जा रहा है। वसुंधरा सम्मान का आयोजन स्वर्गीय देवी प्रसाद चैबे की पुण्यतिथि के अवसर पर किया जाता है।
संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन एवं चतुर्भुज मेमोरियल फाउन्डेशन के सहयोग से लोकजागरण की पत्रिका ‘वसुंधरा’ द्वारा आयोजित समारोह की अध्यक्षता संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत करेंगे। आयोजन में लोकजागरण की पत्रिका वसुंधरा के 49वें अंक का लोकार्पण भी होगा। समारोह में स्वर्गीय देवीप्रसाद चैबे के पुत्र प्रदीप चैबे एवं कृषि मंत्री रविन्द्र चैबे भी मौजूद रहेंगे। कोरोना संक्रमण की विपरीत परिस्थितयों के कारण इस वर्ष किसी तरह का सार्वजनिक समारोह आयोजित नहीं किया जा रहा है। यह जानकारी वसुंधरा सम्मान के संयोजक विनोद मिश्र एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव ने दी है।
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…