Select Date:

ओलंपिक खेलों के निजी प्रायोजक शायद ही मिले : बत्रा

Updated on 05-06-2020 09:17 PM
नई दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने कहा है कि कोरोनावायरस प्रभाव के कारण अगले एक साल तक ओलंपिक खेलों के लिए नए निजी प्रायोजक मिलने संभव नजर नहीं आ रहे हैं। बत्रा ने भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा , "ईमानदारी से कहूं तो मुझे इस पर संदेह है कि निजी कारोबारी घरानों से मुझे पैसा मिलेगा या नहीं।" उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि उन्हें नुकसान हो रहा है। हर कोई जानता है कि बाजार की क्या स्थिति है और हर किसी के साथ क्या हो रहा है। आईओए में हमारे पास निजी पार्टनर हैं और केवल सरकार से ही हमें सहायता नहीं मिलती है। यही बात अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के साथ भी है, जिसका मैं प्रतिनिधित्व करता हूं।"बत्रा ने कहा, "मैं कहना चाहूंगा कि दोनों जगहों पर प्रायोजक का 60-70 फीसदी बोर्ड पर आधारित है। बाकी मैं उनकी परेशानियों को समझता हूं और वे भी हमारी परेशानियों को समझते हैं। यह एक ऐसी स्थिति उपजी है, जिसके बारे में ना वे कुछ कर सकते हैं और ना ही हम कुछ कर सकते हैं।" वहीं खेलों को लेकर उन्होंने कहा कि सितंबर अक्टूबर तक कोरोना संकमण के हालात ठीक होने पर खेल मुकाबले शुरु करने चाहिये। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
 14 March 2026
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
 14 March 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
Advt.