काठमांडू । नेपाल में जारी राजनीतिक संकट के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के साथ डील के बाद बुरे फंसे पार्टी के अध्यक्ष पुष्प कमल दहल प्रचंड अब सफाई देते फिर रहे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता माधव कुमार के चौतरफा घेरने के बाद प्रचंड ने पार्टी के आम सभा की बैठक जल्द बुलाने की संभावना को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि नवंबर-दिसंबर में पार्टी के आम सभा की बैठक संभव नहीं है। प्रचंड का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब ओली अपनी कुर्सी कुछ महीने और बचाने के लिए नवंबर-दिसंबर में पार्टी के आम सभा की बैठक बुलाने पर जोर दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच एक अंतरिम डील भी हुई थी और कहा गया था कि पार्टी की आम सभा की बैठक नवंबर/दिसंबर में बुलाई जाएगी। वहीं ओली प्रचंड को पार्टी अध्यक्ष के लिए समर्थन देंगे। इस डील से अब और ज्यादा विवाद बढ़ गया है। नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता माधव कुमार नेपाल ने पर्दे के पीछे से हुए इस समझौते पर कड़ी आपत्ति जताई थी। माधव कुमार नेपाल के विरोध के बाद प्रचंड ने सफाई दी है। स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य मैत्रिका यादव ने सोमवार को हुई मीटिंग में प्रचंड के हवाले से कहा, बिना तैयारी के आम सभा की बैठक बुलाना गलत विचार है। यह संभव नहीं है क्योंकि पार्टी की विचारधारा समेत कई मुद्दों का समाधान करने की जरूरत है।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…