आश्रम-छात्रावासों में सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने और बस्तर को कुपोषण मुक्त करने अधिकारी संकल्पित एवं संवेदनशीलता से कार्य करें-मुख्य सचिव
Updated on
06-06-2020 08:41 PM
रायपुर। मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल ने आज कांकेर प्रवास के दौरान कलेक्टोरेट में बस्तर संभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर आश्रम-छात्रावासों में छात्रों को सभी शैक्षणिक एवं जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा संभाग के जिलों में 10-10 आश्रम छात्रावासों को मॉडल छात्रावास बनाने, वन अधिकार मान्यता पत्रों का वितरण तथा बस्तर में सुपोषण अभियान कार्य की समीक्षा की।
मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल ने समीक्षा के दौरान बस्तर संभाग को कुपोषण मुक्त कराने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश देते हुए कहा कि इसमें पंचायत प्रतिनिधियों की भी सहभागिता सुनिश्चित किया जाए। बच्चों में कुपोषण दूर करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाए। बच्चों को कृृमिनाशक गोली का वितरण करने तथा महिलाओं को एनीमिया से मुक्ति के लिए भोजन में मुनगा के सेवन को प्रोत्साहित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने बस्तर में ज्यादा से ज्यादा मुनगा पौधा लगाने के लिए लोगों को प्रेरित के लिए कहा है। इसी तरह संभाग में सभी प्रसव संस्थागत हो यह सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। छात्रावासों में साफ-सुथरे टॉयलेट हो इसकी निगरानी अधिकारी करें।
मुख्य सचिव ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत महिला स्व-सहायता समूहों कोे ग्राम पंचायतों में मुर्गी पालन योजना के तहत शेड बनाकर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं। वनाधिकार मान्यता पत्र की समीक्षा करते हुए उन्होंने बस्तर संभाग के सभी जिलों में व्यक्तिगत वन अधिकार मान्यता पत्र सहित सामुदायिक वन अधिकार पत्र और संभाग के सभी गांवों में सामुदायिक वन संसाधन मान्यता पत्र प्रदान करने के लिए जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने आगामी दिनों में संभाग में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण करने के निर्देश देते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग एवं राज्य मार्ग के किनारे से बड़े पैमाने पर फलदार एवं छायादार वृक्षों का रोपण किया जाए तथा उन्होंने अधिकारियों को पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ट्री-गार्ड लगाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को वृक्षारोपण के बाद वृक्षों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है।
इस अवसर पर आदिम जाति विकास विभाग के सचिव डी.डी.सिंह, महिला एवं बाल विकास के सचिव आर. प्रसन्ना, बस्तर संभाग के कमिश्नर अमृत खलखो, मुख्य वन संरक्षक कांकेर जे.आर. नायक, मुख्य वन संरक्षक जगदलपुर मोहम्मद शाहिद, कांकेर कलेक्टर के.एल. चौहान, कोण्डागांव कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा, नारायणपुर कलेक्टर अभिजीत सिंह, दंतेवाड़ा कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक कांकेर एम.आर. अहिरे, जिला पंचायत कांकेर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे सहित सीईओ नारायणपुर एवं सीईओ दंतेवाड़ा और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…