Select Date:

एनटीपीसी को मिला ‘‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’’ का सम्मान

Updated on 31-01-2022 06:14 PM

कोरबा  भारत की सबसे बड़ी एकीकृत विद्युत कंपनी एनटीपीसी को ‘‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’’ इंस्टीट्यूट द्वाराइंडियाज़ बेस्ट वर्कप्लेसेज़ इन मैनुफैक्चरिंग 2022-टाॅप 30’ से सम्मानित किया गया है। ‘‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’’ का यह प्रमाणपत्रएम्प्लाॅयर-आफ-चाॅइससम्मान है, जिसे कोई भी संगठन हासिल करना चाहता है। इस साल 132 संगठनों ने बेस्ट वर्कप्लेसेज़ बाय ग्रेट प्लेस टू वर्क के पांचवें संस्करण के लिए आवेदन किया था। ग्रेट प्लेस टू वर्क ने शीर्ष पायदान के 30 संगठनों को पहचाना है जिन्होंने सभी के लिए अपने कार्यस्थल को सफलतापूर्वक उत्कृष्ट बनाया है।

        एनटीपीसी ने हाल ही में सभी महिलाओं से युक्त इंजीनियरों के बैच की भर्ती की, जो अपने आप में अग्रणी कदम है तथा कंपनी द्वारा विविधता एवं समावेशन को सुनिश्चित करने के प्रयासों की पुष्टि करता है। ग्रेट प्लेस टू वर्क ने एनटीपीसी को इसके कर्मचारियों में भरोसा उत्पन्न करने और इसकी सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं के लिए सम्मानित किया है।

       एनटीपीसी सार्वजनिक क्षेत्र का एकमात्र उपक्रम है जो भारत में शीर्ष पायदान के 50 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में शामिल किया गया है। 2021 में एनटीपीसी को भारत में शीर्ष पायदान के 50 ग्रेट प्लेस टू वर्क में रैकिंग मिली थी और इसे ग्रेट प्लेस टू वर्क द्वारा एक राष्ट्र निर्माता के रूप में चुना गया था।

      साल दर साल हर बार ग्रेट प्लेस टू वर्क की बेस्ट वर्कप्लेस लिस्ट में शामिल किया जाना कंपनी के लोगों, प्रथाओं और इसके दृष्टिकोण की पुष्टि करता है। एनटीपीसी को 2021 में सीआईआई एचआर एक्सीलेन्स रोल माॅडल अवाॅर्ड से भी सम्मानित किया गया था, जो देश में लोग प्रबन्धन (पीपल मैनेजमेन्ट) के क्षेत्र में सर्वोच्च सम्मान है।

     ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टीट्यूट का मूल्यांकन एनटीपीसी की मानव संसाधन प्रथाओं एवं नीतियों के आडिट तथा संगठन के कर्मचारियों से मिली प्रतिक्रिया पर आधारित है, जिसमें कर्मचारियों के भरोसे, सम्मान, पारदर्शिता, विश्वसनीयता, गौरव एवं भाईचारा आदि सभी पहलुओं को शामिल किया गया है। इस अवसर पर विश्वरूप बसु, कार्यकारी निदेशक (कोरबा) ने बधाई प्रेषित की हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
सरगुजा, अंबिकापुर के महामाया पहाड़ में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल ने नजूल भूमि पर अतिक्रमण कर करीब 3 एकड़ में खेल मैदान बना लिया था, जिसे प्रशासनिक अमले ने कब्जामुक्त करा लिया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई के सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित मंगल समोसा प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग ने घरेलू गैस के गलत इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां से कुल 22 गैस…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज…
 20 March 2026
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल जयंती को चेटीचंड महोत्सव के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर सिंध शक्ति महिला संगठन ने भव्य बाइक रैली का…
 20 March 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र में स्थित मां महामाया मंदिर और पहाड़ी मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के पहले दिन…
 20 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिजली की अव्यवस्था सुधारने के लिए विभाग लगातार मेंटेनेंस और जरूरी रखरखाव का काम कर रहा है। मानसून से पहले ट्री कटिंग का कार्य भी किया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी प्रिया देशमुख को पुलिस ने…
 20 March 2026
बिलासपुर, जादू-टोना के संदेह में एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ की गई बर्बरता के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस…
 20 March 2026
रायपुर, रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में मंगलवार को सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की मौत हो गई थी। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल…
Advt.