बीएम शाह हास्पिटल में आम लोगों को लाभ के बजाय हो रहा है नुकसान एनएसयूआई ने कलेक्टर से की इसकी शिकायत
Updated on
30-07-2020 09:51 PM
भिलाई । एनएसयूआई ने शहर के बीएम शाह हास्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के खिलाफ कलेक्टर दुर्ग से शिकायत की है। संगठन के जिला अध्यक्ष आदित्य सिंह ने आरोप लगाया कि बीएम शाह हास्पिटल की करतूत चैरिटेबल ट्रस्ट की मूल भावना के विपरीत होने से आम लोगों को लाभ के बजाए नुकसान उठाना पड़ रहा है। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष आदित्य सिंह के नेतृत्व में आज कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में एनएसयूआई ने आरोप लगाया है कि शास्त्री नगर कान्ट्रेक्टर कालोनी सुपेला में स्थित बीएम शाह हास्पिटल एवं रिसर्च सेंटर द्वारा इलाज के नाम पर मनमानी की जा रही है। यह हास्पिटल श्री भानजी मोनजी शाह चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा संचालित है। लेकिन यहां पर चैरिटेबल ट्रस्ट की मूल भावना की बेखौफ अंदाज में धज्जियां उड़ाई जा रही है।
आमजनों से इलाज के पूर्व ही अनुचित तरीके से अग्रिम राशि जमा कराने का दबाव डाला जाता है और इंकार किए जाने पर मरीज को वापस ले जाने का जवाब देकर चिकित्सकीय सेवा का अपमान किया जाना आम बात है। सरकारी योजनाओं के तहत भर्ती मरीजों के परिजनों से भी इलाज के बाद भारी भरकम राशि की मांग हास्पिटल प्रबंधन द्वारा की जाती है। कभी-कभी मरीज की मौत होने पर लाखों का बिल जमा करने के बाद भी शव देने की हास्पिटल प्रबंधन की जिद से मानवता शर्मसार होती है। जिलाध्यक्ष आदित्य सिंह ने कलेक्टर दुर्ग से बीएम शाह हास्पिटल प्रबंधन द्वारा आमजनों को दिए जा रहे अनुचित बिल की जांच करते हुए कड़ी कार्यवाही किए जाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने के दौरान शरद मिश्रा और जे संजीव, आसिफ खान उपस्थित थे।
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…