Select Date:

एनएसयुआई व युवा कांग्रेस का बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन

Updated on 08-09-2020 06:46 PM

केन्द्र सरकार से बेरोजगारोंं के लिए मांगे रोजगार और ठेका श्रमिकों के लिए न्याय

भिलाई । युवा कांगे्रस व एनएसयुआई के संयुक्त तत्वावधान में आज सेक्टर-1 मुर्गा चौक पर बेरोजगारी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर केन्द्र सरकार के रोजगार विरोधी नीतियोंं के खिलाफ युवा कांग्रेस व एनएसयुआई के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए बेरोजगारों के लिए रोजगार की मांग की। यही नहीं भिलाई इस्पात संयंत्र में ठेका श्रमिकों के शोषण के खिलाफ भी आवाज उठाई। कार्यक्रम में भिलाई शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू, भिलाई नगर विधायक व महापौर देवेन्द्र यादव, भारतीय युवा कांग्रेस प्रभारी महेन्द्र, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंकुश पिल्ले, युवा कांग्रेस भिलाई नगर अध्यक्ष अफरोज, एनएसयुआई जिला अध्यक्ष आदित्य सिंह, सीजू एंथोनी, नीता लोधी सहित सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेस व एनएसयुआई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

      कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से उपस्थित भिलाई शहर जिला अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू ने केन्द्र सरकार पर जमकर हल्ला बोला। इस मौके पर उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार देश में बेरोजगारी का बीज बो रही है। देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने देशभर में नौ रत्नों का निर्माण किया जिसमें से भिलाई इस्पात संयत्र एक है। एक ओर जहां जवाहर लाल नेहरू ने देश में युवाओं को रोजगार दिया वहीं दूसरी ओर केन्द्र की मोदी सरकार देश के बड़े औद्योगिक क्षेत्रों का नीजिकरण करने में लगी हुई है। नेहरू जी का सपना था युवाओं को काम देंगे तो उनके हाथ में पैसा आएगा। जब लोगों के हाथ में पैसा होगा तो बाजारों में पैसा पहुंचेंगा और देश की अर्थव्यवस्था सुधरेगी। कार्यक्रम को भिलाई नगर विधायक व महापौर देवेन्द्र यादव ने भी संबोधित किया। साथ ही भारतीय युवा कांग्रेस प्रभारी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकुश पिल्ले, एनएसयुआई अध्यक्ष आदित्य सिंह ने भी अपनी बात रखी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.