Select Date:

अब सड़कों पर होगी वाहनों की चेकिंग

Updated on 19-06-2020 08:19 PM
आईजी ने लिखा पत्र
रायपुर। नियम विरुद्ध गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं। लॉकडाउन के दौरान बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए आईजी दीपांशु काबरा ने रेंज के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को 8 बिंदुओं पर जोर डालते हुए जांच करने व कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। आईजी के आदेश के बाद बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, रायगढ़, गौरेला.पेंड्रा. मरवाही व कोरबा जिले में चेकिंग की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
उन्होंने यातायात को सुगम बनाने और दुरूस्त करने के लिए लोगों को सुझाव दिया है कि गलत ढंग से गाड़ी न चलाएं नही तो बख्शे नही जायेंगे। 
01. बिना लाइसेंस दो पहिया वाहन चलाने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जावे।
02. नाबालिक बच्चों द्वारा वाहन चलाने पर एवं वाहन के मालिक के विरुद्ध भी कार्यवाही की जावे।
03.क्षमता से अधिक सवारी वाले वाहनों पर वैधानिक कार्यवाही की जावे।
04. काली फिल्म लगे वाले वाहनों पर आवश्यक कार्यवाही अमल में लावें।
05. वाहन में निर्धारित नेम प्लेट पर एवं अन्य स्थान पर पुलिस या अन्य शब्द लिखकर वाहन चलाने वाले लोगों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जावे।

06. शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाही की जावे।
07. आम सड़क जिसमें यातायात अवरुद्ध हो रहा हो ऐसे वाहनों के विरुद्ध धारा 283 के तहत कार्रवाही की जावे।
08. बिना मास्क लगाये वाहन चलाने वाले लोगों एवं बेवजह सड़क पर घूमने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाही की जायेगी।
वाहन चलाने वाले नाबालिकों की संख्या बढ़ी
संभाग में नाबालिक बच्चांे द्वारा नियम विरुद्ध वाहन परिचालन करने का मामला लगातार सामने आ रहा है जिसे ध्यान में रखते हुए आईजी ने वाहनो की जांच और कार्यवाही करने के लिए चैक चैराहों पर टीम तैनात करने के निर्देश दिए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.