ज्यूरिख । कोरोना महामारी के इस दौर में अब कई नये नियम बनाये गये हैं जिससे संक्रमण न फैले। ऐसे में अगर कोई फुटबॉलर किसी अन्य खिलाड़ी या मैच अधिकारी पर करीब जाकर जानबूझकर खांसता है जो उसे लाल कार्ड दिखाया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल संघ बोर्ड (आईएफएबी) ने कोरोना वायरस महामारी के बाद अपने दिशानिर्देशों को और सख्त करते हुए यह बदलाव किये हैं। रैफरी हालांकि तभी खिलाड़ी को लाल कार्ड दिखा सकता है जब वह तय हो कि जानबूझकर खांसा गया है। इस दौरान पीला कार्ड दिखाने का विकल्प भी खुला रहेगा। इस नये नियम को ‘आक्रामक, अपमानजनक या अभद्र और इशारे के इस्तेमाल’ के अंतर्गत जगह दी गई है। आईएफएबी ने कहा, ‘‘बाकी सभी अपराधों की तरह रैफरी को फैसला करना होगा कि अपराध की मूल प्रकृति क्या है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वहीं अगर यह वास्तविक है तो रैफरी कोई कार्रवाई नहीं करेगा और ना ही तब जब खिलाड़ियों से काफी अधिक दूरी पर खांसा जाएगा।’’ बोर्ड ने कहा, ‘‘हालांकि जब यह इतना करीब होगा कि रैफरी को जानबूझकर अपराध की तरह नजर आये तो ही रैफरी कार्रवाई कर सकता है।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…