Select Date:

अब ग्रामीण अंचलों में पहुंचा कोरोना वायरस

Updated on 12-06-2020 08:02 PM
अब तक प्रदेश में ‎मिले कुल 904 मरीज 
भोपाल। जानलेवा कोरोना वायरस अब शहरों से होकर ग्रामीण अंचलों में अपने पांव पसार रहा है। प्रदेश के कोरोना वायरस के करीब 440 गांवों में अभी तक 904 मरीज पाए गए हैं। हालांकि गांवों में तेजी के साथ मरीज ठीक भी हो रहे हैं पर सावधानी बरतने की जरूरत है। संक्रमण रोकने के लिए सभी मास्क लगाएं और दो गज की दूरी रखें। कोरोना की रोकथाम के लिए 275 करोड़ रुपये भिजवाए गए हैं। इसका उपयोग मास्क, साफ-सफाई, साबुन, सैनिटाइजर, पीपीई किट आदि में किया जा सकता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए देसी नुस्खा अपनाएं और नियमित प्राणायाम करें। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को छह हजार मौजूदा और पूर्व सरपंचों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद करते हुए कही। साथ ही बताया कि गांवों के विकास के लिए फिर से पंच परमेश्वर योजना शुरू की है। डेढ़ हजार करोड़ रुपये से ज्यादा भेजे गए हैं, ताकि विकास के काम न रुकें। मुख्यमंत्री ने मौजूदा और पूर्व सरपंचों से पंच परमेश्वर योजना, मनरेगा के कायों, श्रम सिद्धी अभियान, रोजगार सेतु पोर्टल पर पंजीयन, गोशाला निर्माण, निश्शुल्क राशन वितरण और कोरोना की स्थिति का फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि गांव के विकास से ही देश और प्रदेश का विकास है। पंचायतों को विकास के लिए एक हजार 555 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इसका उपयोग अच्छी गुणवत्ता के स्थाई प्रकृति के कामों में कराएं। जल और स्वच्छता के कामों को प्राथमिकता दें। हर पंचायतों को औसत आठ लाख रुपये मिलेंगे। मनरेगा में प्रतिदिन 25 लाख से ज्यादा मजदूरों को काम दिलाया जा रहा है। अब तक एक हजार 256 करोड़ रुपये की मजदूरी का भुगतान किया जा चुका है। श्रम सिद्धी अभियान में साढ़े सात लाख से ज्यादा मजदूरों के जॉब कार्ड बनाए जा चुके हैं। रोजगार सेतु पोर्टल पर सात लाख 30 हजार प्रवासी श्रमिक और पांच लाख 79 हजार परिजनों का पंजीयन किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गिलोय, तुलसी के पत्ते, काली मिर्च और हल्दी का काढ़ा बनाकर पिएं। नियमित रूप से प्राणायाम करें। इस दौरान अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि वर्ष 2020-21 के लिए ग्राम पंचायत विकास योजना बनाने में मध्यप्रदेश पूरे देश में अव्वल है। अब तक 22 हजार 756 पंचायतों की योजना तैयार हो चुकी है।उन्होंने सरपंचों से कहा कि वे यह तय करें कि किसी भी सूरत में मनरेगा में मशीनों से काम नहीं होने देंगे। इस दौरान कोरोना से बचाव के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का देसी नुस्खा भी बताया। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
भोपाल, कलियासोत नदी के प्रतिबंधित 33 मीटर दायरे में 40 बिल्डरों द्वारा कॉलोनियां विकसित करने का मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में सामने आया है। इनमें से सिर्फ 7 निजी भूस्वामियों…
 29 April 2026
भोपाल, भोपाल के रायसेन रोड पर मंगलवार रात 9 बजे उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब हिंदू संगठनों ने कथित तौर पर असलम चमड़े से जुड़े ट्रकों को रोककर…
 29 April 2026
भोपाल, परवलिया थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय युवराज और 15 वर्षीय मालती की खदान में डूबने से मौत हो गई। दोनों रिश्ते…
 29 April 2026
भोपाल, भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस अनियमितताओं के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। इस एजेंसी से जुड़े करीब 18 हजार उपभोक्ताओं को अब आसपास…
 29 April 2026
भोपाल, प्रदेशभर के अतिथि शिक्षक एक बार फिर अपने अधिकारों को लेकर सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं। स्कूल अतिथि शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज बुधवार को भोपाल…
 29 April 2026
भोपाल। नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक भले ही लोकसभा में गिर गया, पर देशभर में महिला सशक्तीकरण की दिशा में ठोस प्रयास शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश…
 29 April 2026
भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित गेहूंखेड़ा इलाके से आपसी रंजिश के चलते एक युवक ने घर के बाहर खड़ी कार में सरेराह आग लगा दी। इस पूरी घटना का…
 29 April 2026
भोपाल। स्वतंत्रता संग्राम के नायक रहे राजा हिरदेशाह का व्यक्तित्व और कृतित्व पुस्तकों में पढ़ाया जाएग। उनके संघर्ष पर शोध होगा। इसके साथ ही उनके जन्मस्थल हीरापुर (नरसिंहपुर जिला) को तीर्थ…
 29 April 2026
भोपाल। प्रदेश के शासकीय अस्पतालों में नर्सिंग ऑफिसर और ट्यूटर के 2317 पदों पर भर्ती होगी। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंगलवार को मंत्रालय में समीक्षा के बैठक के दौरान विभाग…
Advt.