संबल या इंदिरा गृहज्योति योजना के पात्र ही लाभांवित होंगे
भोपाल। आगामी महीनों में बिजली बिलों को आधा किए जाने का लाभ सभी आम घरेलू उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगी। इस राहत का लाभ उन्हीं बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा संबल या इंदिरा गृहज्योति योजना के पात्र है। प्रदेश की बिजली कंपनी ने साफ कर दिया है कि राहत का असर सिर्फ उन उपभोक्ताओं तक ही सीमित रहेगा, जो संबल या इंदिरा गृहज्योति योजना के लिहाज से पात्र पाए जाते हैं। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने घोषणा की है कि राज्य शासन के निर्देश के मुताबिक तीन माह के बिलों में राहत के आदेश जारी हुए हैं। अप्रैल के बिल से राहत लागू हो रही है। गौरतलब है कि लॉकडाउन के दौरान अचानक बढ़े हुए बिजली के बिल मिलने की शिकायतें आ रही थी। जिसको देखते हुए यह कदम उठाया गया है। बिजली कंपनी के एमडी विकास नरवाल के मुताबिक कंपनी ने बिलिंग सॉफ्टवेयर में बदलाव कर लिया है। 13 जून से नए बिल प्रिंट होने लगेंगे। इसके तहत मार्च माह में ऐसे उपभोक्ता, जिनका बिल या तो 100 रुपये तक था या 100 से 400 रुपये की श्रेणी में था, वे पात्र माने जाएंगे। इसके तहत इन सभी उपभोक्ताओं को मार्च-अप्रैल और मई के बिल जारी होंगे। इसके तहत 100 रुपये बिल वालों को अब 50 रुपये देने होंगे। मार्च में 100 से 400 रुपये का बिल आने वाले उपभोक्ताओं को अगले तीन माह में 400 रुपये से ज्यादा का बिल आने पर भी 100 रुपये की राशि देनी होगी। इस तरह मूल रूप से योजना का लाभ ऐसे उपभोक्ताओं को ही मिल सकेगा, जिनकी मासिक खपत अधिकतम 100 से 150 यूनिट तक रही है।
भोपाल, कलियासोत नदी के प्रतिबंधित 33 मीटर दायरे में 40 बिल्डरों द्वारा कॉलोनियां विकसित करने का मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में सामने आया है। इनमें से सिर्फ 7 निजी भूस्वामियों…
भोपाल, परवलिया थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय युवराज और 15 वर्षीय मालती की खदान में डूबने से मौत हो गई। दोनों रिश्ते…
भोपाल, भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस अनियमितताओं के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। इस एजेंसी से जुड़े करीब 18 हजार उपभोक्ताओं को अब आसपास…
भोपाल, प्रदेशभर के अतिथि शिक्षक एक बार फिर अपने अधिकारों को लेकर सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं। स्कूल अतिथि शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज बुधवार को भोपाल…
भोपाल। नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक भले ही लोकसभा में गिर गया, पर देशभर में महिला सशक्तीकरण की दिशा में ठोस प्रयास शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश…
भोपाल। स्वतंत्रता संग्राम के नायक रहे राजा हिरदेशाह का व्यक्तित्व और कृतित्व पुस्तकों में पढ़ाया जाएग। उनके संघर्ष पर शोध होगा। इसके साथ ही उनके जन्मस्थल हीरापुर (नरसिंहपुर जिला) को तीर्थ…
भोपाल। प्रदेश के शासकीय अस्पतालों में नर्सिंग ऑफिसर और ट्यूटर के 2317 पदों पर भर्ती होगी। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंगलवार को मंत्रालय में समीक्षा के बैठक के दौरान विभाग…