Select Date:

उत्तर कोरिया प्रतिबंधों का उल्‍लंघन कर अपने परमाणु कार्यक्रम को तेज कर रहा : यूएनओ

Updated on 05-08-2020 04:46 PM
प्‍योंगयांग । उत्तर कोरिया के सनकी शासक किम जोंग उन पर संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह परमाणु कार्यक्रमों को नजरअंदाज कर रहा है। उत्तर कोरिया ने अपनी मिसाइलों से दागने के लिए छोटे परमाणु हथियार बनाने में सफलता हासिल कर ली है। उत्तर कोरिया पर बनाई गई विशेषज्ञों की कमेटी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि उत्तर कोरिया प्रतिबंधों का उल्‍लंघन कर रहा है। उन्‍होंने कहा कि उत्तर कोरिया लगातार अपने परमाणु कार्यक्रम को तेज कर रहा है।  कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा, 'उत्तर कोरिया लगातार अपना परमाणु कार्यक्रम चला रहा है। इसमें उच्‍च संवर्धन वाले यूरेनियम और लाइट वॉटर रिएक्‍टर का निर्माण शाम‍िल है। एक सदस्‍य देश ने कहा कि उत्तर कोरिया लगातार परमाणु हथियारों का निर्माण कर रहा है।' इस अंतरिम रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कई देशों का मानना है कि उत्तर कोरिया ने मिसाइलों में फ‍िट करने के लिए छोटे परमाणु हथियार बना लिए हैं।'
इस रिपोर्ट में कहा गया है कि कई देशों का मानना है कि किम जोंग उन ने 6 परमाणु परीक्षण छोटे परमाणु बम बनाने के लिए किया था। एक देश ने यहां तक कहा है कि उत्तर कोरिया मल्टिपल वॉरहेड स‍िस्‍टम पर काम कर रहा है। प‍िछले सप्‍ताह ही उत्तर कोरिया ने जोर देकर कहा था कि परमाणु हथियार बनाने के बाद अब उनके देश पर कोई हमला नहीं करेगा। संयुक्‍त राष्‍ट्र ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि नॉर्थ कोरिया प्रतिबंधों को धता बताकर लगातार न केवल परमाणु कार्यक्रम को बढ़ा रहा है, बल्कि कोयले का निर्यात कर रहा है। संयुक्‍त राष्‍ट्र के विशेषज्ञों ने आरोप लगाया है कि प्‍योंगयांग लगातार साइबर हमले कर रहा है और ऑनलाइन आपराधिक गतिविधियों में शामिल है। एक रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर कोरिया के पास 30 से 40 परमाणु बम हैं और वह लगातार इसे बना रहा है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.