Select Date:

विश्वकर्मा राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए बीएसपी कर्मियों से नामांकन आमंत्रित

Updated on 23-08-2020 07:47 PM

भिलाई। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा संचालित विश्वकर्मा राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए परिपत्र जारी कर दिया गया है। इसके तहत कारखाना अधिनियम 1948 के अन्तर्गत आने वाले संगठन के कार्मिक या कार्मिक समूह आवेदन कर सकेंगे। जिनके सुझावों से उत्पादकता, व्यावसायिक सुरक्षा व स्वास्थ्य, पर्यावरण और कार्य परिस्थितियों तथा उत्पाद की गुणवत्ता एवं सुरक्षा में सुधार हुआ है। ऐसे रचनात्मक सहयोग को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत करने हेतु विश्वकर्मा राष्ट्रीय पुरस्कार योजना संचालित है।

      उल्लेखनीय है कि यह योजना सिर्फ कामगारों एवं पर्यवेक्षकों के लिए है। इसमें किसी भी स्तर के कार्यपालक/प्रबंधक व्यक्तिगत या संयुक्त रूप से आवेदन नहीं कर सकते। इस राष्ट्रीय पुरस्कार के अन्तर्गत तीन वर्गों में कुल 28 पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। जिसमें ए वर्ग के 5, बी वर्ग के 8 तथा सी वर्ग के 15 पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। जिसमें ए वर्ग के प्रत्येक पुरस्कार में 75 हजार रुपये नकद, बी वर्ग के प्रत्येक पुरस्कार में 50 हजार रुपये नकद तथा सी वर्ग के प्रत्येक पुरस्कार में 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार के साथ-साथ प्रशस्ति पत्र भी दिया जाता है। इस योजना के अन्तर्गत प्रत्येक क पनी केवल 10 आवेदन ही प्रस्तुत कर सकती है।

      इस पुरस्कार हेतु ईडी वक्र्स कार्यालय से विस्तृत परिपत्र जारी कर दिया गया है। परिपत्र के अनुसार कार्मिक संयंत्र के पीपी एंड ई विभाग में 31 नवंबर, 2020 तक अपने आवेदन जमा करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए बीएसपी के इन्ट्रॉनेट में उपलब्ध होमपेज में परिपत्र का समग्र अवलोकन कर सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.