Select Date:

नोकिया जल्द ला रहा है दो नई किफायती स्मार्ट एचडी टीवी

Updated on 11-08-2020 07:38 PM
नई दिल्ली । मोबाइल बनाने वाली मशहूर कंपनी नोकिया भारतीय बाज़ार अपनी दो नई स्मार्ट टीवी उतारने की तैयारी में है। आने वाली ये टीवी 32 इंच और 50 इंच स्क्रीन साइज़ की होगी। रिपोर्ट के मुताबिक लॉन्च से पहले इन दोनों टीवी को बीआईएस सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। सपोर्टिंग मॉडल नंबर 32टीएएचडीएन के साथ 32 इंच की नोकिया स्मार्ट टीवी फुल एचडी रेजोलूशन के साथ आएगी। रिपोर्ट में बताया गया कि इंडिया में ये नोकिया की पहली फुल एचडी रेजोलूशन वाली टीवी होगी। वहीं 50 इंच मॉडल 50टीएएचडीएन मॉडल नंबर के साथ यूएचडी रेजोलूशन के साथ आएगी। रिपोर्ट के मुताबिक नोकिया की 32 इंच स्मार्ट टीवी की कीमत 21,999 रुपये और 50 इंच की कीमत 36,999 रुपये हो सकती है। रिपोर्ट की माने तो नोकिया की अगली स्मार्ट टीवी इंटेलिजेंट डिमिंग, डीटीएस, ट्रूसराउंड, डाल्बी आडियो और जेबीएल स्पीकर्स के साथ आएगी। ये फीचर्स भारत में मौजूद नोकिया के बाकी टीवी में भी दिए गए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि भारत में नोकिया टीवी एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होती है। इस साल जून में फ्लिपकार्ट ने 43 इंच की स्मार्ट टीवी लॉन्च की है, जिसकी कीमत 31,999 रुपये है। नोकिया के इस नए 43 इंच वाले टीवी में 4के एलईडी यूएचडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 3840गुणा 2160 पिक्सल है। टीवी एंड्रॉयड 43 इंच बिल्ट-इन क्रोम-कास्ट के साथ आता है। टीवी में दमदार साउंड आउटपुट के लिए जेबीएल ऑडियो दिया गया है। नोकिया स्मार्ट टीवी में 1 गीगाहर्ट्ज का प्योर एक्स क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम प्लस16 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट दिया है। इस स्मार्ट टीवी में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3एक्स एचडीएमआई जैसे फीचर्स दिए गए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
 19 March 2026
नई दिल्ली: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो अब केवल परीक्षा पास करना ही काफी नहीं होगा। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि…
 19 March 2026
79वीं ईस्वी की गर्मियों में रोम के अमीर नेपल्स की खाड़ी के तट पर फेर्रागोस्टो मना रहे थे। पोम्पेई एक ऐसा शहर था, जहां के लोग लाभ को ही आनंद…
 19 March 2026
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
 19 March 2026
नई दिल्ली: गुरुवार को सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 5000 रुपये तक गिर गई। वहीं सोना भी…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले का आज 20वां दिन है। यह युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। इस युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी तनाव…
 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
Advt.