Select Date:

नोकिया 25 अगस्त को भारत में अपने नए 4जी स्मार्टफोन्स कर सकती है लॉन्च

Updated on 27-08-2020 06:48 PM

नई दिल्ली मशहूर मोबाइल निर्माता कंपनी नोकिया 25 अगस्त को भारत में अपने नए स्मार्टफोन्स लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी इस इवेंट में फीचर फोन भी लॉन्च करेगी। टीजर पोस्टर के मुताबिक कंपनी साल के खत्म होने से पहले एक और इवेंट करेगी जिसमें एक 4जी फीचर फोन को लॉन्च किया जाएगा। इस 4जी फीचर फोन को लेकर यूजर्स में काफी एक्साइटमेंट है। इसी बीच फोन के डीटेल और रेंडर भी ऑनलाइन लीक हो गए हैं। आइए जानते हैं डीटेल। लॉन्च होने वाले इन नए डिवाइसेज में नोकिया 215 फीचर फोन भी शामिल है। कंपनी इसे नोकिया 215 (2020) या नोकिया 215 4जी के नाम से भी लॉन्च कर सकती है। इसे नोकिया का सबसे सस्ता 4जी फोन बताया जा रहा है। हालांकि, इस फोन में यूजर्स को कैमरा की कमी खल सकती है। लीक रेंडर में दिखने वाला दूसरा फीचर फोन नोकिया 225 है। रेंडर्स की मानें तो यह फोन 4जी अलटीई के साथ यूट्यूब और फेसबुक जैसे ऐप्स के सपॉर्ट के साथ आएगा। एक रिपोर्ट की मानें तो नोकिया 225 को एफसीसी से सर्टिफिकेशन मिल चुका है। इसमें यह फोन मॉडल नंबर टीए-1316/टीए-1282 से लिस्ट था। फोन के डिस्प्ले पर जो तारीख दिख रही है उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस फोन को कंपनी पहले 3 अगस्त को लॉन्च करने वाली थी, लेकिन हो सकता है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते इस लॉन्च को अगली डेट तक के लिए टाल दिया गया था।

नोकिया का 4जी फीचर फोन असल में किस नाम से लॉन्च होगा इस बारे में पक्के तौर पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। हालांकि, लिस्टिंग्स में इस फोन को नोकिया लिओ बेसिक कोडनेम के साथ देखा गया था। 4जी फोन होने के नाते माना जा रहा है कि यूजर इसमें वॉट्सऐप और फेसबुक चला सकेंगे। फोन की एक और खासियत है कि इसमें डेडिकेटेड गूगल असिस्टेंट बटन भी मिलेगा। ओएस की बात करें तो ऐसा माना जा रहा है कि यह फोन कियोक्स पर काम करेगा। फोन की कीमत बारे में कंपनी अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि, एक बात लगभग तय है कि यह फोन सस्ती कीमत के साथ आएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
 19 March 2026
नई दिल्ली: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो अब केवल परीक्षा पास करना ही काफी नहीं होगा। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि…
 19 March 2026
79वीं ईस्वी की गर्मियों में रोम के अमीर नेपल्स की खाड़ी के तट पर फेर्रागोस्टो मना रहे थे। पोम्पेई एक ऐसा शहर था, जहां के लोग लाभ को ही आनंद…
 19 March 2026
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
 19 March 2026
नई दिल्ली: गुरुवार को सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 5000 रुपये तक गिर गई। वहीं सोना भी…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले का आज 20वां दिन है। यह युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। इस युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी तनाव…
 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
Advt.