Select Date:

नोएडा- पुलिस की अपराधियों के खिलाफ मोर्चाबंदी, बदमाश गिरफ्तार

Updated on 20-07-2020 08:33 PM
नोएडा । यूपी में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की जबरदस्त मोर्चाबंदी के चलते नोएडा के थाना फेस-3 में पुलिस ने रविवार की रात मुठभेड़ के दौरान एक कुख्यात बदमाश को धरदबोचा। बदमाश के पैर में गोली लगी है और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि थाना फेस-3 पुलिस ने बीती रात सेक्टर 63 में पुलिस को मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध लोग आते हुए दिखाई दिए और पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने इसकी अनदेखी करते हुये गोली चला दी। 
उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई जो बदमाश के पैर में लगी है। अधिकारी ने बताया कि उसकी पहचान यूनिस मलिक के रूप में की गई है और वह गाजियाबाद जिले के लाल कुआं का रहने वाला है। उन्होंने बताया यूनिस का एक और साथी संजीव मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। अपर उपायुक्त ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश के पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा तथा एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। अधिकारी ने बताया कि बदमाश मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर लूट करने की फिराक में घूम रहे थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार यूनुस के खिलाफ लूटपाट, चोरी व अवैध हथियार रखने के गौतम बुध नगर एवं गाजियाबाद जिलों में 12 मामले दर्ज हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.