नोएल टाटा को टाटा संस के बोर्ड में किया जा सकता है शामिल
Updated on
18-07-2020 06:31 PM
मुंबई । टाटा ट्रस्ट्स इस बात पर विचार कर रहा है कि रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा को टाटा संस के बोर्ड में शामिल किया जाए। गौरतलब है कि टाटा संस में टाटा ट्रस्ट्स फाउंडेशन कंट्रोलिंग शेयर होल्डर है। ट्रस्ट्स अब बोर्ड में नॉमिनी बढ़ाने पर विचार कर रहा है। मौजूदा समय में टाटा संस के बोर्ड में सिर्फ एक नॉमिनी वेणु श्रीनिवासन हैं, जो फाउंडेशन की वाइस चेयरमैन भी हैं। जानकारी के मुताबिक अगर नोएल टाटा को टाटा संस के फाउंडेशन में शामिल किया जाता है तो इसमें कोई हैरानी की बात नहीं होगी, वह दोनों पहले से अधिक करीब आ चुके हैं। नोएल टाटा ने पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के खिलाफ जंग में रतन टाटा की मदद की थी। ये भी कहा जाता है कि रतन टाटा नोएल टाटा के तीनों बच्चों के काफी करीब हैं। ट्रस्ट्स अब नोएल टाटा को टाटा संस के बोर्ड में नॉमिनी बनाने पर विचार कर रहा है। हालांकि, इस पर रतन टाटा के ऑफिस से कोई टिप्पणी नहीं की गई है। नियम के मुताबिक टाटा ट्रस्ट्स बोर्ड में करीब एक तिहाई डायरेक्टर नॉमिनेट कर सकती है। मौजूदा समय में टाटा संस के बोर्ड में 8 डायरेक्टर हैं, जिनमें से आधे एग्जिक्युटिव या नॉन-एग्जिक्युटिव डायरेक्टर हैं, जिनमें चेयरमैन एन चंद्रशेखरन भी शामिल हैं। तीन बाहरी स्वतंत्र डायरेक्टर और श्रीनिवासन हैं। श्रीनिवासन टीवीएस मोटर कंपनी के चेयरमैन और टाटा संस में नॉन-इंडिपेंडेंट डायरेक्टर हैं। अगर नोएल टाटा मुख्य निवेशक कंपनी के बोर्ड में आ जाते हैं तो वह टाटा संस और पैरेंट ट्रस्ट्स के पैनल में फाउंडिंग फैमिली के अकेले ऐसे सदस्य होंगे, जो इस सीट पर आएंगे। बता दें कि नोएल की मां सिमोन 2006 तक टाटा इंडस्ट्रीज यानी दूसरे नंबर की मुख्य निवेशक कंपनी की डायरेक्टर थीं।
नई दिल्ली: पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो बाजार में बड़ा उछाल आया है। वहीं बिटकॉइन समेत कई क्रिप्टोकरेंसी भी तेजी से बढ़ी हैं। सोमवार 2 बजे तक ग्लोबल मार्केट कैप पिछले…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया के विमानों में सुरक्षा संबंधी कई खामियां सामने आई हैं। यूरोपियन एविएशन सेफ्टी एजेंसी (EASA) ने यूरोपियन एयरपोर्ट्स पर एयर इंडिया के…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनियाभर में फिर से टैरिफ लगाने की धमकी दी है। उन्होंने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले की भी आलोचना की। पिछले महीने अमेरिकी…
नई दिल्ली: टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया के शेयरों में आज 5 फीसदी से अधिक तेजी आई। ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक सिंगापुर की कंपनी एसटी टेलीमीडिया और जेएसडब्ल्यू ग्रुप समेत…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध का असर फिनटेक कंपनी फोनपे (PhonePe) के आईपीओ पर भी दिखाई दिया है। कंपनी ने सोमवार को बताया कि उसने पब्लिक मार्केट में लिस्टिंग प्रक्रिया यानी आईपीओ…
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…