उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक गर्मी से नहीं मिलेगी राहत
Updated on
18-06-2020 09:02 PM
- रेड अलर्ट' जारी, राज्य के कई इलाकों में भीषण गर्मी की चेतावनी
नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मॉनसून ने दस्तक दे दी है लेकिन उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। राजस्थान एक बार फिर प्रचंड गर्मी की चपेट में आ गया है। श्रीगंगानगर जिले में बुधवार को तापमान 47 डिग्री तक जा पहुंचा। बिकानेर में भी तापमान 47 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। उधर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई इलाकों में लू चल रही है। मौसम विभाग ने ऐलान किया है कि मानसून राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले हफ्ते पहुंच सकता है। आमतौर पर मानसून 27 जून को दिल्ली पहुंचता है. लेकिन इस बार लोग एक हफ्ते पहले बारिश का मजा ले सकते हैं। राजस्थान के ज्यादातर इलाके लू की चपेट में है जहां बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान बीकानेर में 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर राज्य के कई इलाकों में भीषण गर्मी की चेतावनी दी है। मौसम विभाग की मानें तो मानसून राजस्थान में तीन दिन बाद आगामी 21 जून तक दस्तक दे सकता है. मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून फिलहाल कांडला, अहमदाबाद, इंदौर, खजुराहो, फतेहपुर और बहराइच से होकर गुजर रहा है। हिमाचल प्रदेश में गुरुवार से मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 23 जून तक प्रदेश में बारिश के आसार हैं। वहीं 20 जून से प्रदेश में प्री-मॉनसून शुरू होने की संभावना है। बुधवार को धर्मशाला में बारिश हुई है। इसके अलावा, शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। हरियाणा में पिछले दिन जहां गर्म हवाएं 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली, वहीं आज हलके बादल छा सकते हैं, लेकिन गर्मी अधिक रहेगी। आज कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से पार हो सकता है।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…