जवानों पर हमला हो तो कोई प्रोटोकॉल मायने नहीं रखता: कपिल सिब्बल
Updated on
19-06-2020 08:16 PM
नई दिल्ली। कांग्रेस की ओर से भारत-चीन तनाव को लेकर लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साधा जा रहा है। शुक्रवार को सर्वदलीय बैठक से पहले भी कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने सवाल खड़े किए हैं। सिब्बल ने लिखा है कि अगर हमारे जवानों पर हमला हो रहा है, तो किसी तरह का प्रोटोकॉल मायने नहीं रखता है। दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि हमारे जवान चीन के बॉर्डर पर बिना हथियार के गए थे, इसलिए चीन ने उनपर हमला कर दिया। शुक्रवार को कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने ट्वीट कर लिखा कि एलएसी पर आंख के बदले आंख का रुख होना चाहिए। अगर हमारे जवानों पर हमला किया जा रहा हो तो सेल्फ डिफेंस के लिए किसी भी तरह का प्रोटोकॉल मायने नहीं रखता है।
कांग्रेस नेता ने लिखा कि कोई भी ऐसा प्रोटोकॉल नहीं है, जो जवानों को अपनी रक्षा करने के लिए हथियार का इस्तेमाल करने से रोक। ना तो 1996 और ना ही 2005 का कोई समझौता ऐसा करने से रोकता है। गौरतलब है कि गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जवाब दे दिया था। विदेश मंत्री ने अपने जवाब में लिखा था कि आइए हम फैक्ट को स्पष्ट करते हैं। सीमा पर ड्यूटी के दौरान सभी सैनिक हमेशा हथियार लेकर जाते हैं, खासकर जब चौकियों से निकलते हैं। 15 जून को गलवान घाटी में भी भारतीय सैनिकों ने ऐसा ही किया। हालांकि लंबे समय से चली आ रही प्रथा (1996 और 2005 के समझौतों) के चलते भारत-चीन सीमा पर झड़प के दौरान हथियार का इस्तेमाल नहीं करते हैं। राहुल गांधी ने एक वीडियो साझा कर आरोप लगाया था कि चीन की कैसी हिम्मत कि हमारे निहत्थे सैनिकों को उसने मार दिया और किसके आदेश पर सैनिक निहत्थे गए थे।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…