दिल्ली में कोरोना पर गर्मी का असर नहीं, 44 डिग्री में भी रोज 500 से ज्यादा केस
Updated on
23-05-2020 05:52 PM
नई दिल्ली। कोरोना वायरस गर्मी से मर जाएगा? इसपर लोगों के अलग-अलग दावे दिल्ली में फेल होते दिख रहे है। राजधानी का तापमान 44 डिग्री तक पहुंच चुका है बावजूद इसके लगातार चौथे दिन 500 से ज्यादा केस मिले हैं। शुक्रवार को तो यह आंकड़ा 600 के भी पार हो गया जबकि गुरुवार को सीजन का सबसे गर्म दिन था। कोरोना वायरस और गर्मी को लेकर तरह-तरह की बातें वक्त-वक्त पर सामने आती रही हैं। पहले कहा गया था कि गर्मी में कोरोना खत्म हो सकता है। फिर गया गया कि गर्मी होने पर कोरोना का असर कम हो सकता है, मतलब वह किसी चीज पर कम देर टिक पाएगा। हालांकि, दिल्ली ताजा उदाहरण के तौर पर हमारे सामने है।
यहां गुरुवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक रहा, जोकि सीजन का सबसे गर्म दिन था। बावजूद इसके शुक्रवार को पिछले 24 घंटे में 660 नए केस आए। अप्रैल तक दिल्ली में स्थिति थी, लेकिन मई की शुरुआत से ही संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है। पहले हफ्ते में औसतन 300 मरीज रोज आ रहे थे। फिर यह बढ़कर 400 तक पहुंच गया और अब पिछले तीन दिनों से 500 से ज्यादा मरीज आ रहे हैं। दिल्ली में अब कुल मरीजों की संख्या 12,319 तक पहुंच गई है। रेगिस्तान की तरफ से आने वाली गर्म हवाएं लगातार दिल्ली को झुलसा रही है। दिल्ली में अगले हफ्ते तक गर्मी और बढ़ेगी। इसी वजह से सफदरजंग का अधिकतम तापमान बढ़कर 42.7 डिग्री पहुंच गया है, यह सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान अभी भी 24.8 डिग्री बना हुआ है। पालम में अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री, लोदी रोड में 43, आया नगर में 43.2 डिग्री, नजफगढ़ में 42.2 डिग्री और स्पोर्ट्स कॉम्प्लैक्स में 42.5 डिग्री रहा।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…