नई दिल्ली । घर में ही आपके आचरण के आधार पर एक अच्छा व्यक्ति होने का चयन नहीं होता, बल्कि जेल के भीतर भी अगर आपका व्यवहार खराब है तो इसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। ऐसे ही 228 कैदियों को जमानत की तमाम शर्तें पूरी करने के बावजूद उनके बुरे व्यवहार के कारण कोरोना काल में भी जमानत नहीं मिली। कोरोना के मद्देनजर तिहाड़, रोहिणी व मंडोली जेल से कैदियों की संख्या कम करने की कवायद चल रही है। इन जेलों में क्षमता से अधिक कैदी बंद हैं, इसलिए माना गया कि कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए अधिकांश कैदियों को सशर्त जमानत दी जाए। इसके लिए दिल्ली उच्च न्यायालय के नेतृत्व में एक हाई पावर कमेटी का गठन किया गया। इस कमेटी ने अधिकांश कैदियों को अंतरिम जमानत पर रिहा करने की अनुशंसा की। मगर जेल में बुरे व्यवहार के कारण छोटे अपराध के आरोपियों को जमानत देने से इंकार कर दिया।
- 5 साल में 21 बार जेल नियमों का उल्लंघन
एक कैदी हत्या के प्रयास के एक मामले में पिछले 5 साल से तिहाड़ जेल में बंद है। इस कैदी की तरफ से अदालत में जमानत याचिका दायर की गई थी। अदालत ने कैदी के आचरण को लेकर रिपोर्ट मंगाई तो पता चला कि पांच साल के दौरान इस कैदी का व्यवहार 21 बार असंतोषजनक पाया गया। 21 बार ही इस कैदी के खिलाफ जेल अधिनियम की धारा 45 व 46 के तहत कार्रवाई की गई। पटियाला हाउस अदालत ने जेल प्रशासन की रिपोर्ट और कैदी के बुरे आचरण को देखते हुए उसे जमानत देने से स्पष्ट तौर पर इंकार कर दिया है।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…