Select Date:

नीतीश का डैमेज कंट्रोल रजक की विदाई-मांझी से भरपाई

Updated on 18-08-2020 06:49 PM

नई दिल्ली । बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अब राजनीतिक दल और उनके नेता अपने सारथी की तलाश में नए सियासी ठिकाने देख रहे हैं, जिससे राज्य में नए सियासी समीकरण भी बन रहे हैं। जेडीयू और एलजेपी में बढ़ती तल्खी के बीच बिहार में दलित चेहरा माने जाने वाले श्याम रजक ने सीएम नीतीश कुमार का साथ छोड़कर आरजेडी का दामन थाम लिया है। नीतीश कुमार अब डैमेज कन्ट्रोल में जुट गए हैं और वो रजक की विदाई से होने वाले नुकसान की भरपाई जीतनराम मांझी के जरिए करना चाहते हैं। ऐसे में मांझी महागठबंधन से नाता तोड़ जल्द ही जेडीयू के साथ हाथ मिला सकते हैं। श्याम रजक बिहार के दलित समुदाय के दिग्गज नेताओं में से एक हैं। आरजेडी में शामिल होते ही श्याम रजक ने दलित कार्ड खेल दिया है। रजक ने कहा, 'मैंने 2 अप्रैल को दलित उत्पीड़न के खिलाफ विधानसभा में वेल में आकर प्रदर्शन किया था, तभी से मैं उनलोगों की नजर में खटकने लगा था। वे सोच रहे थे कि दलितों की बात करने वाला कैसे आगे बढ़ रहा है। बिहार का कोई ऐसा थाना नहीं है जहां दलितों के साथ हत्या, बलात्कार और छेड़खानी नहीं होती। दलित, पिछड़ा और मुस्लिमों के साथ हो रहे अत्याचार के चलते मैं तड़प रहा था। श्याम रजक आरजेडी में जाकर नीतीश कुमार को दलित विरोधी करार दे रहे हैं। दलित नेता उदय नारायण चौधरी पहले ही जेडीयू से अलग हो चुके हैं। वहीं, एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान इन दिनों नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। ऐसे में दलित समुदाय की नाराजगी चुनाव में जेडीयू-बीजेपी के लिए भारी पड़ सकती है। लेकिन, नीतीश कुमार की रणनीति श्याम रजक और पासवान की काट के तौर पर जीतनराम मांझी को लाने की दिख रही है।श्याम रजक ने मोर्चा खोला तो जीतनराम मांझी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ढाल बनकर सामने आए हैं। मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार दलित विरोधी हैं तो श्याम रजक इतने दिनों तक उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी के रूप में कैसे काम करते रहे। चुनाव के समय जब वो आरजेडी में चले गए हैं और जेडीयू ने उन्हें मंत्रिमंडल एवं पार्टी से निकाल दिया है तब वे इस तरह की बाते कर रहें हैं जिसे सही नहीं कहा जा सकता है। मांझी ने कहा कि श्याम रजक मंत्रिमंडल में इतने दिनों तक लाभ लेने के बाद चुनाव के समय में नीतीश कुमार को दलित विरोधी कह रहें हैं, जिसे उचित नहीं ठहराया जा सकता है। दरअसल, जीतनराम मांझी की घर वापसी को लेकर जेडीयू की तरफ से पिछले कई महीनों से कवायद हो रही है। जेडीयू चाहती है कि मांझी की पार्टी हम का पूरी तरह से जेडीयू में विलय हो जाए, लेकिन ऐसा नहीं होने की सूरत में मांझी की पार्टी के साथ कुछ सीटों पर समझौते का फॉर्मूला तय किया जा रहा है। माना जा रहा है कि 20 अगस्त को जीतन राम मांझी अपनी पार्टी के सियासी भविष्य को लेकर बड़ा फैसला लेने वाले हैं, क्योंकि उसी दिन उन्होंने अपनी पार्टी की कोर कमेटी की बैठक बुलाई है। 20 अगस्त को मांझी महागठबंधन से अलग और जेडीयू के साथ हाथ मिलाने पर फैसला ले सकते हैं।

बिहार में अनुसूचित जाति जिसे आम बोलचाल की भाषा में दलित वर्ग कहा जाता है की जनसंख्या राज्य की कुल जनसंख्या का लगभग 16 प्रतिशत है। बिहार विधानसभा में कुल आरक्षित सीटें 38 हैं। 2015 में आरजेडी ने सबसे ज्यादा 14 दलित सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि, जेडीयू को 10, कांग्रेस को 5, बीजेपी को 5 और बाकी चार सीटें अन्य को मिली थी। इसमें 13 सीटें रविदास समुदाय के नेता जीते थे जबकि 11 पर पासवान समुदाय से आने वाले नेताओं ने कब्जा जमाया था। बिहार में चुनाव के साथ ही दलित मतों को साधने की कवायद तेज हो गई है। श्याम रजक के जाने और चिराग पासवान के बगावती तेवर के बाद नीतीश दलित मतों को साधने के लिए मांझी की घर वापसी कराने की कवायद चला रहे हैं। ऐसे में जीतन राम मांझी महागठबंधन से नाता तोड़कर आते हैं तो आरजेडी-कांग्रेस गठबंधन पर दलित वोट बैंक पर असर पड़ सकता है। महागठबंधन में दलित का चेहरा अभी तक केवल जीतन राम मांझी ही थे, लेकिन तेजस्वी ने श्याम रजक को साथ लाकर उसकी भरपाई करने की कोशिश की है। वहीं, नीतीश कुमार श्याम रजक की विदाई की भरपाई मांझी से करना चाहते हैं। इस दांव में कौन कितना कामयाब होगा यह तो चुनाव में ही पता चल सकेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.