रायपुर । छत्तीसगढ़ के कवर्धा में बायसन का शिकार करने के आरोप में वन विभाग ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। इस बारे में वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग को कवर्धा वनमंडल के अंतर्गत भारेमदेव वन्य प्राणी अभयारण्य चिल्फी परिक्षेत्र में 29 जुलाई को मृत एक नर बायसन के प्रकरण को पांच दिनों में सुलझाने में बड़ी कामयाबी मिली है। शिकार में शामिल कुमान और नंदनी गांव के सभी नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया वन विभाग को नंदनी टोला गांव के जंगल में बायसन के शिकार की जानकारी मिली थी। इसके बाद अचानकमार बाघ संरक्षित क्षेत्र में खोजी कुत्तों की मदद से शिकारियों की तलाश शुरू की गई। वन विभाग ने इस मामले में नंदनी और कुमान गांव से नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वन्यप्राणी बायसन की अवैध शिकार की नीयत से जीआई तार के करंट का उपयोग कर घटना को अंजाम दिया गया था। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी अधिनियम तथा भारतीय वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी नौ आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
गरियाबंद । फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम सेम्हरतरा मेें आज सुशासन तिहार के अंतर्गत संवाद से संपूर्ण समाधान के तहत् प्रथम दिवस जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में…
गरियाबंद। जिले के अंतर्गत देवभोग वन परिक्षेत्र की समितियों में तेन्दूपत्ता का संग्रहण कार्य 24 अप्रैल 2026 से तथा गरियाबंद, धवलपुर, नवागढ़, परसुली, छुरा, मैनपुर, तौरेंगा एवं कुल्हाड़ीघाट परिक्षेत्र की समितियों…
गरियाबंद। सही दवा, शुद्ध अहार यही है छत्तीसगढ़ का आधार अभियान के तहत आज फिंगेश्वर ब्लॉक स्थित थोक दवा दुकान नीलम मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान…
गरियाबंद। जिले के ग्राम पिपरछेड़ी की जय मां वैष्णवी समूह से जुड़ी महिला सौहद्रा साहू आज पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बनकर उभरी हैं। उन्होंने मछली पालन को अपनी आजीविका का…
बिलासपुर। मस्तुरी विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल प्रांगण सोंठी में आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 144 आवेदनों में…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं के लिए नई सौगात दी गई है। बिजली विभाग ने नया कनेक्शन लेने के लिए बार-बार दफ्तर जाने से मुक्ति दिलाने हेतु…
रायपुर। पावर लिफ्टिंग में प्रदेश का नाम रौशन करने वाले दिव्यांग खिलाड़ी किशन लाल को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रेडक्रॉस सोसाइटी के सहायता कोष से 10 हजार रुपए का चेक…
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों और श्रमिकों के लिए त्वरित राहत का माध्यम बन रहे हैं। ब्लॉक आरंग के ग्राम छटेरा में…
रायपुर। सुशासन तिहार 2026 के तहत आरंग के ग्राम छटेरा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीण महिलाओं के जीवन में नई रोशनी भर दी है। वर्षों से लकड़ी के चूल्हे…