सेनेटाइजिंग के साथ तैयार हुआ कचांदुर में नौ सौ बिस्तर का अस्पताल
Updated on
31-07-2020 07:49 PM
भिलाई । जिले में बढ़ते हुए संक्रमण को ध्यान में रखते हुए जिला और निगम प्रशासन ने कचांदुर स्थित चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल परिसर को महज चंद दिनों में कोविड केयर सेंटर बनाया है। निगमायुक्त रघुवंशी के मार्गदर्शन में निगम की टीम ने पूरी ताकत झोंक कर कोविड केयर सेंटर तैयार कर लिया है! जिसे आज नगर पालिक निगम की टीम ने मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल बिल्डिंग के एक-एक वार्ड को सेनेटाइज किया। कलेक्टर डॉ़ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे और निगम श्री आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश के मुताबिक कोविड केयर सेंटर में बाहरी एवं अन्य लोगों की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए बेरिकेटिंग एवं पार्टीशन कर सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई। बहुत जल्द यहां कोविड-19 के मरीजों को रखा जाएगा।
कोरोना के मरीजों की वजह से संक्रमण न फैले इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कोविड-19 के बचाव को लेकर जारी 14 बिंदुओं का पालन करते हुए हॉस्पिटल में मरीजों के प्रवेश से लेकर उनके रहने और खाने की व्यवस्था की गई है। यहां भर्ती होने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार से परेशानी न हो। इस बात का निगम प्रशासन की ओर से विशेष ध्यान रखा गया। यहां भर्ती होने वाले मरीजों के लिए निगम प्रशासन की ओर से टूथब्रश, टूथ पेस्ट, नहाने और कपड़े धोने का साबुन जैसी जरूरी सुविधा मुहैया कराई गई है।
संक्रमण रोकने सेंसर युक्त टचलेस सेनेटाइजर मशीन
कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए हास्पिटल परिसर में कई जगहों पर टचलेस सेंसरयुक्त हैंड सेनेटाइजर मशीन लगाई गई है। इस मशीन के नीचे जैसे ही हथेली को ले जाएंगे। सेनेटाइजर स्वयं गिरने लगेगी। जैसे ही हाथ को हटा लेंगे लिक्विड का गिरना अपने से बंद हो जाएगा। इस तरह से कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए ऑटोमेटिक सिस्टम पर जोर दिया गया है। इसी प्रकार शुद्ध पानी के लिए हर वार्ड में नया आरओ मशीन, टायलेट की अच्छी तरह से सफाई के लिए फलश लगाई गई है। इन कार्यों का निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी, अधीक्षण अभियंता सत्येन्द्र सिंह, उपायुक्त तरूण पाल लहरे ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त पूजा पिल्ले, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली सहित मौजूद थे।
हर वार्ड में बेड तैयार
तीन मंजिला हास्पिटल बिल्डिंग के 34 वार्डों में कोरोना के मरीजों को रखा जाएगा। हर वार्ड में 30 से 32 बिस्तर लगाई गई है। नई चादर, तकिया की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा चिकित्सकों के लिए रिटायरिंग रूम, नर्सिंग स्टॉफ, केयर टेकर, पुलिस के जवान और सफाई कर्मियों की ठहरने के लिए अलग-अलग ब्लॉक में कमरे की व्यवस्था की गई है। सभी के आने और जाने के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार चिन्हित किया गया है।
सेंटल कमांड रूम से निगरानी
सेंटल कमांड रूम से वार्ड में भर्ती मरीजों की गतिविधियों की मानिटरिंग किया जाएगा। इसके लिए हर वार्ड के प्रवेश द्वार और बरामदे में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया। इस कैमरे की मदद से कमांड रूम में बैठे अधिकारी, मरीज और स्टॉफ पर नजर रखेंगे। आज सीसीटीवी कैमरे को चालू कर हॉस्पिटल के अंदर और बाहर गतिविधियों की मानिटरिंग शुरू किया गया।
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…