निकी बेला का खुलासा :15 साल की उम्र में स्कूल के दो लड़कों ने मेरा रेप किया
Updated on
16-06-2020 07:40 PM
लंदन। डब्लयू.डब्लयू.ई. की मशहूर महिला रैसलर निकी बेला ने खुलासा किया है जब वह स्कूल में थी,तब दो बार साथ में पढऩे वाले लड़कों ने उनका रेप किया था। निकी ने कहा, वह तब 15 साल की थी। पहले स्कूल के ही एक साथी ने उसके साथ जबरदस्ती की। कुछ ही दिनों बाद एक और साथी ने रेप किया। निकी ने कहा इस तरह की घटनाएं किसी को भी हिलाकर रख देती है।
निकी ने कहा कि दो बार रेप होने के कारण मुझे खुद से शर्म आने लगी थी। मैं खुद को इसके लिए जिम्मेदार मानने लगी थी। शर्म के कारण मैंने इस घटना का जिक्र किसी के साथ नहीं किया। लेकिन धीरे-धीरे वह अवसाद का शिकार हो गई। उस समय लग रहा था जैसे मेरा पूरा जीवन खराब हो गया है। थेरेपिस्ट की मदद ली गई। कई परेशानियों के बाद आखिर मैं इससे उभरी। बता दें कि निकी बेला ने बहन ब्री के साथ 2007 में डब्लयू.डब्लयू.ई. की दुनिया में कदम रखा था। दोनों बहनों के 2011 में एक साथ मिलकर दिवा चैंपियनशिप जीती। निकी 12 सालों तक रैसलिंग जगत में छाई रही। आखिर 24 मार्च 2019 को उन्होंने रिटायरमैंट ले ली। अपने रैसलिंग करियर के दौरान निकी बेला की सुपरस्टार जॉन सीना के साथ नजदीकियां रहीं। सीना और निकी ने सगाई भी कर ली थी बात जब शादी तक आई तो दोनों किसी कारण अलग हो गए। रूठने-मनाने का सिलसिले भी खूब चले लेकिन आखिरकार दोनों अलग हो गए। निकी बेला ने जॉन सीना से अलगाव के बाद अपने पुराने डांस पार्टनर आर्टेम चिगविंटसेव के साथ नजदीकियां बढ़ाईं। दोनों ने इसी साल की शुरुआत में गुचपुच शादी भी कर ली। निकी बेला अब गर्भवती है। बीते दिनों ही उन्होंने एक कार्यक्रम आयोजित कर बताया था कि उनकी कोख में पलने वाला बच्चा लड़का है या लड़की।
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…