Select Date:

नया झेडएक्स स्कूटर वेरियंट फ्रंट डिस्क ब्रेक के साथ लॉन्च

Updated on 28-08-2020 06:11 PM
नई दिल्ली । स्कूटर बनाने वाली जानीमानी कंपनी टीवीएस मोटर ने अपने पॉप्युलर स्कूटर जूपिटर का नया झेडएक्स स्कूटर वेरियंट फ्रंट डिस्क ब्रेक के साथ लॉन्च किया है। अब तक स्कूटर में यह फीचर उपलब्ध नहीं था। जूपिटर स्कूटर में टीवीएस की आई- टचस्टार्ट टेक्नॉलजी दी गई है, जो कि साइलेंट स्टार्टर है। दिल्ली में इस नए वेरियंट की कीमत 69,052 रुपये है। नए वेरियंट की कीमत जूपिटर के फैंसी क्लासिक एडिशन के काफी करीब है। टीवीएस के मुताबिक, आई- टचस्टार्ट टेक्नॉलजी बिना क्रैंकिंग नॉइज के साइलेंट और इंस्टैंट स्टार्ट की सहूलियत देती है, यह इसे डेली स्टॉप-गो ट्रैफिक में बार-बार स्टार्ट करने के लिए एक आदर्श स्कूटर बनाता है। इसके अलावा, यह फीचर ओवरऑल बैटरी लाइफ को भी बेहतर बनाता है और मेंटीनेंस-फ्री सिस्टम में मदद करता है। फ्रंट डिस्क ब्रेक और साइलेंट स्टार्टर सेटअप के अलावा नए जूपिटर  झेडएक्स मॉडल में ऑल-इन-वन लॉक मैकेनिज्म दिया गया है। सिंगल की-होल में ही इग्निशन, स्टीयरिंग लॉक, सीट लॉक और फ्यूल टैंक कैप ओपनर दिए गए हैं। टीवीएस ने जूपिटर के इस वर्जन को मैट स्टारलाइट ब्लू, स्टारलाइट ब्लू और रॉयल वाइन इन 3 कलर ऑप्शंस में लॉन्च किया था। नए जूपिटर झेडएक्स डिस्क वेरियंट में एलईडी हेडलैंप्स, 2 लीटर ग्लव बॉक्स, मोबाइल चार्जर और 21 लीटर का स्टोरेज दिया गया है। स्कूटर के दोनों इंड्स पर 12 इंच के वील्स दिए गए हैं, इसमें 6 लीटर का फ्यूल टैंक है। बेहतर राइडिंग कंफर्ट के लिए स्कूटर में एडजस्टबल शॉक अब्जॉर्बर दिए गए हैं।जूपिटर झेडएक्स डिस्क वेरियंट के बाकी के स्पेसिफिकेशंस दूसरे वेरियंट जैसे ही हैं। स्कूटर में ईटी-एफआई टेक्नॉलजी और इंटीग्रेटेड स्टार्टर जेनरेटर सिस्टम के साथ बीएस-6 कंप्लायंट 110 सीसी इंजन दिया गया है। यह इंजन 7500 आरपीएम पर मैक्सिमम 8 बीएचपी का पावर और 5500 आरपीएम पर 8 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
 19 March 2026
नई दिल्ली: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो अब केवल परीक्षा पास करना ही काफी नहीं होगा। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि…
 19 March 2026
79वीं ईस्वी की गर्मियों में रोम के अमीर नेपल्स की खाड़ी के तट पर फेर्रागोस्टो मना रहे थे। पोम्पेई एक ऐसा शहर था, जहां के लोग लाभ को ही आनंद…
 19 March 2026
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
 19 March 2026
नई दिल्ली: गुरुवार को सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 5000 रुपये तक गिर गई। वहीं सोना भी…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले का आज 20वां दिन है। यह युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। इस युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी तनाव…
 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
Advt.